Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गलवान के शहीदों को नम आंखों से दी गई विदाई, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार (Photos)

Advertiesment
हमें फॉलो करें गलवान के शहीदों को नम आंखों से दी गई विदाई, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार (Photos)
, गुरुवार, 18 जून 2020 (22:30 IST)
लद्दाख सीमा पर चीनी सैनिकों से संघर्ष करते हुए शहीद हुए भारतीय सेना के 20 जवानों को हर कोई सलाम कर रहा है। देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले मां भारती के इन वीर सपूतों को अश्रुपूर्ण विदाई दी गई।

शहीदों के पार्थिव शरीरों को उनके घरों पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ लाया गया। शहीदों के अंतिम सफर पर लोगों का हुजूूम उमड़ पड़ा।
webdunia
पटना के बिहटा के वीर सपूत सुनील कुमार की अंतिम यात्रा गुरुवार सुबह पैतृक गांव से निकली, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। पूरे राजकीय सम्मान के साथ शहीदों का अंतिम संस्कार किया गया। 
webdunia
webdunia
अंतिम यात्रा में शामिल लोग मां भारती के वीर सपूतों के जयकारों के साथ पुष्पवर्षा कर रहे थे।
webdunia
इन जवानों की शहादत पर हर भारतवासी को गर्व है। अंतिम यात्रा में शामिल हर व्यक्ति की जुबां पर चीन से बदला लेने की बात थी।
webdunia
webdunia
झारखंड के जवान गणेश हांसदा का पार्थिव शरीर गुरुवार की शाम विमान से रांची हवाई अड्डे पहुंचा, जहां राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत अन्य कई लोगों ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लद्दाख में शहीद जवान गणेश हांसदा का पार्थिव शरीर रांची पहुंचा, CM सोरेन ने दी श्रद्धांजलि