Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मध्यप्रदेश में कर्ज माफी से खुश किसानों ने मंत्रालय के सामने खेला डांडिया

हमें फॉलो करें मध्यप्रदेश में कर्ज माफी से खुश किसानों ने मंत्रालय के सामने खेला डांडिया

विशेष प्रतिनिधि

, मंगलवार, 18 दिसंबर 2018 (20:18 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार के कर्जमाफी के फैसले के बाद किसान जमकर जश्न मना रहे हैं। भोपाल में भी किसानों ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय और नए बने वल्लभ भवन के बाहर जमकर जश्न मनाया। 
 
किसानों के एक समूह ने भोपाल में मंत्रालय की नई बिल्डिंग के बाहर डांडिया खेला और कर्ज माफी के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ का धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी किसानों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया। ढोल-मंजीरों के साथ आए किसानों ने पारंपरिक लोक नृत्य के साथ मुख्यमंत्री कमलनाथ की कर्ज माफी के लिए जमकर तारीफ की।
 
दूसरी ओर राज्य सरकार ने कर्जमाफी के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 22 सदस्यीय राज्य स्तरीय समिति का गठन किया है। समिति सरकार के कर्ज माफी के फैसलों को किस तरह लागू किया जाएगा, इसकी रूपरेखा तैयार की जाएगी। 
 
बड़ी प्रशासनिक सर्जरी जल्द : कमलनाथ जल्द ही बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करने जा रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से इस संबंध मे विचार विमर्श किया हैं। एसआर मोहंती मुख्य सचिव बनाये जा रहे हैं तो बीपी सिंह पुलिस महानिदेशक हो सकते हैं।
 
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शैलेषसिंह, विवेक जौहरी, आदर्श कटियार को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा रही है। कमिश्नरों के अलावा तीन दर्जन जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, पुलिस महानिरीक्षक, उपमहानिरीक्षक भी बदले जा रहे हैं। कमलनाथ ने इस संबध में वरिष्ठ विधायकों से भी राय जानी है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कैसा है होने वाला पति, लड़कियां जुटा रही हैं RTI से जानकारी... (वीडियो)