Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

संयुक्त राष्‍ट्र में भारत बोला, आतंंकी हाफिज सईद को बख्शेंगे नहीं

हमें फॉलो करें संयुक्त राष्‍ट्र में भारत बोला, आतंंकी हाफिज सईद को बख्शेंगे नहीं
नई दिल्ली , मंगलवार, 18 दिसंबर 2018 (17:30 IST)
नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने कहा है कि मुम्बई हमले के षडयंत्रकर्ता हाफिज सईद के मामले में न्याय किया जाएगा और जो उसने किया है, देश उसे कभी नहीं भूलेगा और न ही माफ करेगा।
 
उन्होंने कहा, 'हाफिज सईद के मामले में न्याय किया जायेगा और जो उसने किया है, उसे देश भूलेगा नहीं और न ही माफ करेगा।'
 
सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एक विकासशील देश के रूप में भारत की प्रमुख जरूरत हमेशा आंतरिक होगी। यह देखते हुए कि हम एक अरब से अधिक लोगों का देश हैं, हमारी सार्वजनिक कूटनीति का हर पहलू हमारी आंतरिक परिस्थितियों में सुधार की दिशा में होगा। उन्होंने देश के सामने खड़ी कुछ प्रमुख चुनौतियों को भी गिनाया।
 
उन्होंने कहा कि भारत जलवायु (परिवर्तन) और स्वच्छता जैसी बड़ी चुनौतियों का सामना कर रहा है और यह स्वीकार करने में कोई शर्म नहीं है कि हमें सुधार करने की जरूरत है। मैंने 2014 से पहले किसी भी राजयनिक को हमारी कमियों को स्वीकार करते हुए नहीं देखा है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जेवराती ग्राहकी से सोना चमका, चांदी हुई सस्ती