दिल्ली के तरह लखनऊ घेरने के एलान के साथ किसानों का मिशन उत्तर प्रदेश का आगाज

5 सितंबर को मुजफ्फरनगर में किसानों की महारैली से योगी सरकार के खिला शंखनाद

विकास सिंह
सोमवार, 26 जुलाई 2021 (18:48 IST)
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब किसान संगठनों ने भी अपनी ताल ठोंक दी है। आज लखनऊ में संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने उत्तर प्रदेश में किसान आंदोलन को और तेज करने का एलान किया। इसके साथ भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने दिल्ली की तरह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ घेरने का भी एलान किया है।
 
तीन कृषि कानूनों को रद्द करने और एमएसपी की कानूनी गारंटी को लेकर किसान आंदोलन के आठ महीने पूरे हने के बाद अब संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन के अगले पड़ाव के रूप में मिशन उत्तर प्रदेश शुरू करने का फैसला किया है। प्रदेशों के किसान संगठन सहित पूरे देश के किसान संगठन अपनी पूरी ऊर्जा उत्तर प्रदेश में आंदोलन की धार तेज करने पर लगाएंगे।
 
संयुक्त किसान मोर्चा ने आह्वान किया है कि उत्तर प्रदेश में सभी टोल प्लाजा को फ्री किया जाएगा। इसके साथ अडानी और अंबानी के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएं तथा बीजेपी और उसके सहयोगी दलों के कार्यक्रमों का विरोध और उनके नेताओं का बहिष्कार किया जाए। इस मिशन को कार्य रूप देने के लिए पूरे प्रदेश में बैठकों, यात्राओं और रैलियों का सिलसिला शुरू हो रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा ने यह फैसला किया है कि आंदोलन के दौरान राष्ट्रीय मुद्दों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के किसानों के स्थानीय मुद्दे भी उठाए जाएंगे। 
किसानों का मिशन उत्तर प्रदेश 
चरण 1:  प्रदेशों के आंदोलन में सक्रिय संगठनों के साथ संपर्क व समन्वय स्थापित करना
चरण 2:  मंडलवार किसान कन्वेंशन और जिलेवार तैयारी बैठक
चरण 3:  5 सितंबर को मुजफ्फरनगर में देश भर से किसानों की ऐतिहासिक महापंचायत
चरण 3:  सभी मंडल मुख्यालयों पर महापंचायत का आयोजन
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

सभी देखें

नवीनतम

Sunday Read: सत्ता, सेक्स और साजिश – डोनाल्ड ट्रम्प और कुख्यात यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन की दोस्ती का काला अध्याय

नाइजर में आतंकवादी हमला, अगवा भारतीय की पत्नी ने सरकार से मांगी मदद

रमी खेलते दिखे महाराष्‍ट्र के कृषि मंत्री, रोहित पवार ने वायरल किया वीडियो

LIVE: संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक जारी

शशि थरूर बोले, राष्ट्र सर्वप्रथम, पार्टियां देश को बेहतर बनाने का माध्यम

अगला लेख