Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा रैली निकालेंगे प्रदर्शनकारी किसान

Advertiesment
हमें फॉलो करें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा रैली निकालेंगे प्रदर्शनकारी किसान
, गुरुवार, 5 अगस्त 2021 (07:19 IST)
नई दिल्ली। केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसान स्वतंत्रता दिवस पर ‘किसान मजदूर आजादी संग्राम दिवस’ मनाएंगे और देशभर में तिरंगा यात्रा निकालेंगे।
 
संयुक्त किसान मोर्चा ने एक बयान जारी कर कहा कि 15 अगस्त को किसान और मजदूर ब्लॉक, तहसील, जिला मुख्यालय या अपने नजदीकी किसान मोर्चा या धरने तक तिरंगा जुलूस निकालेंगे।
 
बयान में कहा गया कि यह जुलूस साइकिल, मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर इत्यादि पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ निकाला जाएगा।

उल्लेखनीय है कि कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर किसान मानसून सत्र की शुरुआत से ही जंतर-मंतर पर अपनी संसद चला रहे हैं। किसान संसद 13 अगस्त तक चलेगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

काजोल के बारे में 25 रोचक जानकारियां... डीडीएलजे के टाइटल को 'टपोरी' कह दिया था