कोलकाता में अमर्त्य सेन भूमि विवाद पर प्रस्तावित रैली में हिंसा की आशंका

Webdunia
शुक्रवार, 5 मई 2023 (00:03 IST)
कोलकाता। भूमि विवाद (Land dispute) को लेकर शांति निकेतन में नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन (Amartya Sen) के पैतृक आवास के बाहर प्रस्तावित रैली (Rally) के बीच विश्व भारती विश्वविद्यालय (Visva Bharati University) ने हिंसा की आशंका जताई है।

कुछ बुद्धिजीवियों द्वारा शुक्रवार को आहूत रैली के मद्देनजर विश्वविद्यालय ने स्थानीय जिला प्रशासन से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है कि परिसर में शांति भंग न हो। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को शांति निकेतन स्थित उनके पुश्तैनी आवास की कुछ भूमि से बेदखल करने की विश्व भारती विश्वविद्यालय की संभावित कार्रवाई पर गुरुवार को अंतरिम रोक लगा दी।

सेन ने विश्व भारती विश्वविद्यालय की ओर से जारी उस बेदखली नोटिस के खिलाफ कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया था, जिसमें उनसे छह मई तक शांति निकेतन स्थित उनके पुश्तैनी आवास की 0.13 एकड़ भूमि खाली करने के लिए कहा गया है। विश्व भारती विश्वविद्यालय का आरोप है कि सेन ने 0.13 एकड़ भूमि पर ‘अवैध रूप से कब्जा’ कर रखा है।

विश्व भारती की प्रवक्ता महुआ बनर्जी ने बताया कि संस्थान ने बीरभूम जिले में बोलपुर के अनुमंडल अधिकारी को एक पत्र भेजा है, जिसमें कहा गया है कि अमर्त्य सेन से जुड़े भूमि विवाद पर पांच मई को मार्च निकालने के लिए विश्वविद्यालय से कोई अनुमति नहीं मांगी गई। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने आशंका जताई कि रैली के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में शांति भंग हो सकती है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

Amarnath Yatra : 24000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93341 हुई

उद्धव ठाकरे ने निशिकांत दुबे पर किया कटाक्ष, बोले- ऐसे 'लकड़बग्घे' सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश कर रहे

बिहार वासियों के लिए खुशखबरी, 5 नई ट्रेनों का ऐलान, जानिए लिस्ट

फिर शुरू टैरिफ वॉर : डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया पर लगाया 25% शुल्क, क्या भारत के साथ होगी मिनी ट्रेड डील?

भोपाल में भारी बारिश, लगा लंबा जाम, रेंग-रेंगकर चल रहे वाहन

अगला लेख