Publish Date: Sat, 27 Apr 2019 (13:53 IST)
Updated Date: Sat, 27 Apr 2019 (14:01 IST)
मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) जल्द ही 20 रुपए का नया नोट जारी करने जा रही है। इसकी डिजाइन तो सार्वजनिक कर दी गई है। 20 रुपए का नया नोट पुराने से काफी अलग है।
आरबीआई ने शुक्रवार को ही इस नए नोट का डिजाइन सार्वजनिक किया है। पुराना नोट जहां गुलाबी रंग का था, वहीं नया नोट पीलापन लिए हुए है। इसमें गांधीजी बाईं तरफ है, जबकि पुराने नोट में दाईं तरफ हैं। इस बार नोट में एलोरा की गुफाओं को चित्रित किया गया है।
और क्या है खास...
1. नए नोट में शक्तिकांत दास के हस्ताक्षर हैं।
2. नोट का नंबर पुराने वाले से उलट ऊपर बाईं तरफ और नीचे दाईं तरफ है।
3. अशोक का चिह्न दाईं तरफ है।
4. भारतीय रिजर्व बैंक हिन्दी और अंग्रेजी में क्रमश: बाईं और दाईं तरफ लिखा हुआ है।
5. धारक को वचन... हिन्दी और अंग्रेजी में दाएं-बाएं न होकर ऊपर-नीचे है।
6. नोट के पीछे की तरफ एलोरा की गुफाओं का चित्र है।
7. स्वच्छ भारत और गांधीजी का चश्मा बना हुआ है।
8. इसकी डिजाइन लगभग 100 और 500 के नोट की तरह ही है। सिर्फ रंग में अंतर है।