कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायत के लिए 'शी बॉक्स'

Webdunia
मंगलवार, 7 नवंबर 2017 (17:25 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने निजी और सरकारी संस्थानों में कार्यस्थलों पर महिला यौन उत्पीड़न की शिकायत के लिए मंगलवार को ऑनलाइन शिकायत प्रणाली 'शी बॉक्स' का लोकार्पण किया।
         
श्रीमती गांधी ने कार्यस्थलों पर महिला यौन उत्पीड़न की त्वरित शिकायत के लिए यहां ऑनलाइन प्रणाली को जारी करते हुए कहा कि इसमें निजी और सरकारी क्षेत्र में काम करने वाली सभी महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। इसके लिए उन्हें 'डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट शीबॉक्स डाट एनआईसी डाट' पर अपनी शिकायत करनी होगी। प्रणाली के जरिए उनकी शिकायतों पर तेजी से कार्रवाई होगी और इसकी निगरानी भी की जा सकेगी।
         
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिन संगठनों और संस्थानों में महिला यौन उत्पीड़न की शिकायत के निवारण के लिए समिति का गठन नहीं किया है, उनके खिलाफ महिलाओं को आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे कार्यस्थलों पर महिला यौन उत्पीड़न निवारण कानून को बेहतर ढंग से लागू करने में मदद मिलेगी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

बेंगलुरु भगदड़ : क्या राज्य सरकार ने DCP की चिट्ठी को किया नजरअंदाज, भीड़ को लेकर दी थी चेतावनी

कोरोना की स्पीड से दहशत, इस साल 65 मौतें, 6000 के पार हुए केस, 24 घंटे में 6 मौतें

डिलीवरी के बाद इंदौर में Corona positive महिला की मौत, ये दूसरी मौत, अब तक मिले 38 मरीज

मणिपुर में बिगड़े हालात, सिर पर डाला पेट्रोल, 5 जिलों में इंटरनेट बंद, कर्फ्यू

सोनम के लिए सड़कों पर सहेलियां, मां-बाप ने बेटी की तस्वीर उलटी लटकाई, कहा जिंदा है सोनम

2026 में तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल में NDA की सरकार बनेगी : अमित शाह

भारत की बहुआयामी प्रगति, समृद्धि और सम्मान के 11 वर्ष

CM मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु की सगाई, जानिए कौन हैं उनकी होने वाली बहू

Bihar Assembly Elections : चिराग पासवान का ऐलान, लडूंगा विधानसभा चुनाव, जनता तय करेगी सीट

Gurjar Mahapanchayat : राजस्थान में फिर सुलगी आरक्षण की आग, महापंचायत के बाद लोगों ने रोकी ट्रेन, क्या थीं मांगें

अगला लेख