Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फ्लाइट में फाइटिंग, 2 महिलाओं की लड़ाई के बाद दिल्ली लौटा विमान

Advertiesment
हमें फॉलो करें Fighting in a flight going to Mumbai

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, मंगलवार, 15 जुलाई 2025 (15:02 IST)
Fighting in a flight going to Mumbai: दिल्ली से मुंबई जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट SG 9282 में एक विचित्र वाकया पेश आया। चलते विमान में दो महिलाओं के बीच जबर्दस्त झगड़ा हो गया। मामला इतना बिगड़ा की विमान को दिल्ली लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि झगड़ते हुए दोनों महिलाएं कॉकपिट की ओर बढ़ने लगी थीं। 
 
समझाइश भी काम नहीं आई : जानकारी के मुताबिक हालात बिगड़ते देख पहले क्रू मेंबर्स और अन्य यात्रियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की। पायलट ने भी इंटरकॉम के जरिए दोनों यात्रियों से शांति बनाए रखने की अपील की, लेकिन दोनों झगड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा था। इसी बीच, किसी यात्री ने इस घटना का वीडियो बना लिया। आखिरकार पायलट को मजबूरी में फ्लाइट वापस टर्मिनल पर लानी पड़ी। 
 
हालांकि फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है कि दोनों महिला यात्रियों के बीच किस बात को लेकर झगड़ा हुआ। विमान के वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर आने के बाद दोनों यात्रियों को सीआईएसएफ के हवाले कर दिया गया। Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

खुम्बी उत्पादन में भारी मुनाफ़ा