हलवा उत्सव के साथ बजट की छपाई शुरू

Webdunia
गुरुवार, 19 जनवरी 2017 (21:55 IST)
नई दिल्ली। नॉर्थ ब्लॉक स्थित वित्त मंत्रालय में हलवा उत्सव के साथ ही वर्ष 2017-18 के आम बजट की छपाई की प्रक्रिया गुरुवार को शुरू हो गई। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने मंत्रालय में हलवा वितरण किया और अधिकारियों के साथ स्वयं भी हलवा खाया। बाद में यह मंत्रालय के कर्मचारियों में भी बांटा गया। हलवा वितरण के साथ बजट छपाई की पुरानी परंपरा है।
इसके बाद बजट से जुड़े 100 से अधिक अधिकारी बजट पेश किए जाने तक मंत्रालय में स्थित प्रिंटिंग प्रेस में रहेंगे और सिर्फ कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को ही घर जाने की अनुमति रहती है। उन्हें न तो फोन या ईमेल करने की अनुमति होती है और न ही वे अपने परिजनों से मिल सकते हैं। वित्तमंत्री के लोकसभा में बजट पेश करने के बाद उन्हें मंत्रालय से बाहर निकलने की अनुमति दी जाती है। 
 
इस मौके पर वित्त सचिव अशोक लवासा, आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांता दास, राजस्व सचिव हसमुख अधिया, सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम और मंत्रालय वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।
 
वर्ष 2017-18 का बजट राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार का तीसरा पूर्ण बजट है और 92 वर्षों तक रेल बजट अलग पेश किए जाने के बाद इस वर्ष आम बजट में ही इसे जोड़ दिया गया है। इस वर्ष बजट एक फरवरी को पेश किया जाएगा। 
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि बजट को करीब एक महीने पहले पेश किए जाने से वित्त वर्ष शुरू होने के साथ ही प्रमुख कार्यक्रम शुरू किए जा सकेंगे। बजट को मार्च तक पारित किया जाएगा ताकि उसमें की गई घोषणाएं एक अप्रैल से लागू की जा सकेंगी। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथ बंधे हुए, तहखाने में कैदी जैसा जीवन, नोएडा के वृद्धाश्रम की दिल दहलाने वाली कहानी

8 साल बाद रेलवे में आ रही हैं इस पद के लिए बंपर भर्तियां

टॉयलेट सीट पर बैठकर गुजरात हाईकोर्ट की सुनवाई से जुड़ा शख्स, वीडियो हुआ वायरल

बिहार में तेज प्रताप यादव बनेंगे किंगमेकर या बिगाड़ेंगे तेजस्वी का सियासी खेल?

रूस में 14 भारतीय नागरिक लापता, उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक 9 लोग

सभी देखें

नवीनतम

नहीं रही शेफाली जरीवाला, कांटा लगा गर्ल का 42 वर्ष की उम्र में निधन

ट्रंप ने कनाडा से व्यापार वार्ता रोकी, IT कंपनियों पर टैक्स बना वजह

संविधान में समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष शब्दों की समीक्षा जरूरी : जितेंद्र सिंह

पंजाब में ISI समर्थित BKI आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, पिस्तौल और गोला-बारूद समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

भगवान बलभद्र का रथ फंसा, पुरी रथयात्रा के दौरान 600 से ज्यादा लोग घायल

अगला लेख