Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैन्य वाहन में लगी आग, 4 जवान शहीद

Advertiesment
हमें फॉलो करें पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैन्य वाहन में लगी आग, 4 जवान शहीद
, गुरुवार, 20 अप्रैल 2023 (16:05 IST)
fire in military vehicle in Jammu Kashmir : जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में गुरुवार को सेना के एक वाहन में एक संदिग्ध विस्फोट के बाद आग लग जाने से 4 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए। यह हादसा भाता धुरियान क्षेत्र में पुंछ-जम्मू राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। 
 
सूत्रों ने प्रारंभिक रिपोर्ट के हवाले से बताया कि आकाशीय बिजली गिरने की वजह से यह विस्फोट हुआ। इस हादसे में 4 जवानों की जान जाने की खबर है। जानकारी मिलने के बाद सेना के जवान और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं। घटनास्थल पुंछ से 90 किलोमीटर दूर है। घटना के विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है। (भाषा/वेबदुनिया)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

केरल में 10 घंटे से अधिक समय तक कुएं में फंसे रहे भालू की मौत