Publish Date: Wed, 01 Dec 2021 (10:45 IST)
Updated Date: Wed, 01 Dec 2021 (10:48 IST)
नई दिल्ली। संसद भवन के एक कमरे में बुधवार को आग लगने से कंप्यूटर एवं फर्नीचर जलकर राख हो गए। जिस कमरे में आग लगी थी, उसके आसपास मीडिया कर्मियों के लिए काम करने के कमरे हैं।
दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, आज सुबह कमरा संख्या 59 में आग लगने से कंप्यूटर एवं फर्नीचर समेत कई सामान जल गए।
घटना की सूचना पूर्वाहन 8:05 पर प्राप्त हुई। इस आधार पर दमकल की गाड़ियां मौके पर रवाना कर दी गईं। दमकल कर्मियों ने 8 बजकर 50 मिनट पर आग को बुझा दिया।