रंगदारी को लेकर दिल्ली में कार शोरूम पर गोलीबारी, होटल और मिठाई की दुकान को भी बनाया निशाना

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 28 सितम्बर 2024 (16:39 IST)
Firing at car showroom in Delhi : राष्ट्रीय राजधानी में पुरानी लग्जरी कारों के एक शोरूम (car showroom) पर गोलीबारी के कुछ घंटों बाद गोलीबारी (Firing) की 2 और घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। शनिवार तड़के कुछ अज्ञात हमलावरों ने दक्षिणी दिल्ली के महिपालपुर इलाके में एक होटल को निशाना बनाया जबकि बाद में कुछ हमलावरों ने नांगलोई के सुल्तानपुर मोड़ पर एक मिठाई की दुकान पर गोलीबारी की।
 
गोलीबारी की तीनों घटनाओं में कोई घायल नहीं हुआ है। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे 2 लोग मोटरसाइकल पर सवार होकर आए जिनका चेहरा ढका हुआ था और उन्होंने 'रोशन हलवाई' की दुकान पर 3-4 गोलियां चलाईं। अधिकारी ने बताया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन दुकान में कुछ कांच टूट गए।ALSO READ: Indore : BSF की फायरिंग रेंज से आई गोली से सुपरवाइजर की मौत
 
पुलिस को संदेह है कि गोलीबारी का संबंध कुछ गैंगस्टरों के रंगदारी मांगने से है। पुलिस ने बताया कि मिठाई की दुकान पर गोलीबारी के बाद एक पर्चा मिला है जिस पर गैंगस्टर-'दीपक बॉक्सर भाई, अंकेश लकड़ा भाई और विशाल भाई' के नाम लिखे हैं। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज एकत्र कर ली गई है और जांच जारी है।
 
इससे पहले शुक्रवार को देर रात करीब 2.30 बजे 2 लोग मोटरसाइकल पर आए और दक्षिणी दिल्ली में स्थित 'इम्प्रेस होटल' के मुख्य प्रवेश द्वार पर 5 से 6 गोलियां चलाईं। पुलिस ने बताया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन कुछ शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।
 
घटना के वक्त होटल में कर्मचारी और कुछ मेहमान मौजूद थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार रात पश्चिमी दिल्ली के नारायणा इलाके में पुरानी लग्जरी कार के शोरूम पर 3 लोगों ने गोलीबारी की। इस मामले में भी कोई हताहत नहीं हुआ।ALSO READ: संभल में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या, 20 दिन पहले जेल से रिहा आरोपी ने मारी गोली
 
सूत्रों ने कहा कि यह हिमांशु भाऊ गिरोह द्वारा जबरन वसूली का प्रयास था। उन्होंने बताया कि गैंगस्टर ने कार शोरूम के मालिक से रंगदारी के तौर पर 5 करोड़ रुपए की मांग की है। पुलिस के अनुसार हमलावरों ने शोरूम के अंदर और बाहर 2 दर्जन से अधिक गोलियां चलाईं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख