Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पाकिस्तान को नौशेरा सेक्टर में गोलीबारी का मिला तगड़ा जवाब

Advertiesment
हमें फॉलो करें Pakistan
, गुरुवार, 12 नवंबर 2020 (14:07 IST)
जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार सुबह जम्मू- कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिला में नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।
 
रक्षा प्रवक्ता ने यहां बताया कि पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के गुरुवार सुबह नौ बजे राजौरी जिला के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास और पुंछ जिले के शाहपुर, किरनी और कस्बा सेक्टर में छोटे हथियारों गोलीबारी की और मोर्टारों के गोले दागे। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सैनिकों की कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दिया।
 
पाकिस्तानी सैनिकों ने बुधवार को भी दो सीमावर्ती जिलों में गोलीबारी की थी। उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर से पिछले साल 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाने के बाद से पाकिस्तान लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। (वार्ता)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पश्चिम बंगाल की लोकल ट्रेनों में भीड़, Corona नियमों के प्रति दिखी लापरवाही