पाकिस्तान ने सीमा से लगी बस्तियों और चौकियों पर दागे गोले

Webdunia
मंगलवार, 1 नवंबर 2016 (13:19 IST)
जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगी बस्तियों और चौकियों तथा नियंत्रण रेखा पर सांबा, जम्मू और राजौरी जिलों में मोर्टार बम दागे। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
 
डीआईजी बीएसएफ (जी) धर्मेंद्र पारीक ने बताया, 'सुबह लगभग साढ़े छह बजे पाकिस्तानी रेंजरों ने सांबा और जम्मू जिले के रामगढ़ और अरनिया सेक्टरों में पहले तो एक स्थान पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की, फिर उन्होंने चार से पांच स्थानों पर गोलीबारी समेत मोर्टार से गोले दागने शुरू कर दिए।' पारीक ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने बीच-बीच में 82 मिमी के मोर्टार बम भी दागे जिसका बीएसएफ ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
 
सांबा के एसएसपी जोगिंदर सिंह ने बताया कि सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर के एक कस्बे में दागे गए गोले की चपेट में आकर 21-22 साल की एक युवती की मौत हो गई। संघषर्विराम उल्लंघन में सोमवार से छह लोग जख्मी हो चुके हैं।
 
सुबह सात बजकर दस मिनट के लगभग जम्मू जिले के अरनिया सेक्टर के सीमांत पिंडी गांव में तीन मोर्टार बम आकर गिरे, इसकी चपेट में आकर चार लोग घायल हो गए। घायलों के नाम हैं 44 वर्षीय बोदराज, निकी, धारणा देवी और 49 वर्षीय चंचला देवी।
 
पुलिस की ओर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कल शाम पुंछ जिले के मेंधार सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से गोले दागे जाने के कारण दो महिलाएं 28 वर्षीय राबिया कौसर और 24 वर्षीय तस्वीर बी घायल हो गईं। रक्षा के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने बताया कि सुबह लगभग साढ़े पांच बजे से राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना उकसावे के गोलीबारी कर संघषर्विराम का उल्लंघन किया। उन्होंने छोटे और स्वचलित हथियारों से गोलीबारी की और 82 तथा 120 मिमी के मोर्टार गोले दागे।
 
भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में लक्षित हमले किए जाने के बाद से पाकिस्तानी सैनिकों ने राज्य में नियंत्रण रेखा तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम का 60 से ज्यादा बार उल्लंघन किया है।
 
कल पुंछ और राजौरी जिलों में पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण के पार गोलीबारी की थी और गोले दागे थे जिसमें एक सैनिक शहीद हो गया था, एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी और एक लड़की तथा दो सैनिक घायल हो गए थे। (एजेंसियां) 
 
Show comments

जरूर पढ़ें

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

सभी देखें

नवीनतम

गाजियाबाद में एंबुलेंस की टक्कर से 2 कांवड़ियों की मौत, 1 घायल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

किराना हिल्स पर भारत ने किया था हमला, पाकिस्तान के परमाणु ठिकानों के पास मची थी तबाही, सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा

कैसी है ओडिशा में आग से झुलसी पीड़िता की हालत, अब दिल्ली में होगा इलाज

मिर्जापुर में CRPF जवान से मारपीट, 3 कांवड़िये गिरफ्तार

अगला लेख