Hanuman Chalisa

LoC पर भीषण गोलीबारी, कई पाक बंकर तबाह, 1 सैनिक ढेर

सुरेश डुग्गर
जम्मू। भारतीय सेना ने एलओसी पर पाक सेना की अकारण गोलाबारी का जवाब देते हुए एक पाक सैनिक को मार गिराया है। कुछ पाक बंकरों को तबाह करने का भी दावा किया है। फिलहाल एलओसी पर पाक गोलाबारी के कारण दहशत का माहौल बना हुआ था।

पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी नापाक हरकतों को दोहराते हुए जिला पुंछ के डिग्वार सेक्टर में भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी की। पाकिस्तानी सैनिकों ने पहले तो हल्के हथियारों का इस्तेमाल किया परंतु बाद में उन्होंने मोर्टार भी दागे। पाकिस्तान गोलाबारी की आड़ में घुसपैठ करवाने के प्रयास है लेकिन सतर्क भारतीय सुरक्षा बल पाकिस्तान के नापाक इरादों को विफल बना रहे हैं। पाकिस्तान भारतीय क्षेत्र के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी कर रहा है।

सूत्रों के अनुसार गुरुवार सुबह 6.45 बजे डिग्वार सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों ने अचानक गोलाबारी शुरू कर दी थी। चौकियों पर तैनात भारतीय जवान भी मुश्तैदी बनाए हुए थे। गोलाबारी का जवाब फौरन दिया गया। बताया जा रहा है कि भारतीय जवानों की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान का एक जवान मारा गया।

दोपहर बाद से पाकिस्तानी सैनिकों ने गोलाबारी करना बंद कर दिया। तब से एलओसी पर सन्नाटा छाया हुआ है। हालांकि अभी तक किसी भी सैन्य अधिकारी ने पाकिस्तानी सैनिक के मारे जाने की पुष्टि नहीं की है।

भारतीय जवान पूरी मुश्तैदी के साथ तैनात हैं। जिला पुंछ के बालाकोट, केरनी, डिग्गवार और जिला राजौरी के शाहपुर सेक्टर में आए दिन पाकिस्तानी सैनिक चौकियों व रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी करते रहते हैं।

नियंत्रण रेखा पर बने अशांति माहौल को देखते हुए प्रशासन रिहायशी इलाकों में पड़ने वाले सरकारी स्कूलों को भी कई-कई दिनों तक बंद रखता है ताकि आम लोगों को नुकसान न पहुंचे। इससे पहले पाकिस्तान ने एलओसी और आईबी पर रविवार को भी सीजफायर का उल्लंघन किया था। पुंछ जिले के डिग्वार, करमाड़ा और राजौरी जिले के नौशहरा सेक्टर में सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी की।

वहीं, कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मनियारी और सतपाल चौकियों पर गोलीबारी की गई। यहां पाकिस्तान ने शाम 7 से रात 9.30 बजे तक गोलाबारी की। बीएसएफ की मनियारी और सतपाल चौकियों के बीच बांध का निर्माण किया जा रहा है, जिससे बौखलाए पाकिस्तानी रेंजर फायरिंग कर रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

Gel vs AGM vs Lead-Acid Battery : कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? जानिए फायदे, नुकसान, उम्र और सही उपयोग

CBSE OSM Controversy क्या है और कौन हैं सार्थक सिद्धांत, जिन्होंने पूरी प्रणाली को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

हवा में उड़ता 'हनुमान भक्त': 10,000 फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग करते हुए पढ़ी चालीसा, रोंगटे खड़े कर देगा Video

जवानी का वो गुनाह और बुढ़ापे में जेल की सलाखें: वैशाली के 84 वर्षीय बुजुर्ग की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर क्यों दे रही बड़ी सीख?

सभी देखें

नवीनतम

हत्यारी गर्मी : सिर्फ 5 दिन की 'लू' से हो सकती हैं 30000 मौतें, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

IAS-PCS की मुफ्त कोचिंग के लिए युवाओं में जबरदस्त उत्साह, योगी सरकार की योजना से साकार होगा सिविल सेवा का सपना

मिडिल ईस्ट में महायुद्ध के हालात: अमेरिका का केशम द्वीप पर हमला, ईरान ने कुवैत में अमेरिकी एयरबेस पर दागीं मिसाइलें

Top News 3 June: अमेरिका-ईरान में छिड़ी जंग, कर्नाटक में शिवकुमार राज; पढ़ें आज की 5 बड़ी खबरें

पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर फायरिंग, गार्ड के साथ मारपीट, 2 दिन में उड़ा देने की धमकी

अगला लेख