dipawali

भारत में HMPV की एंट्री, कर्नाटक के 2 बच्चों में वायरस की पुष्टि

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 6 जनवरी 2025 (09:45 IST)
चीन में फैले HMPV नाम के वायरस ने भारत में एंट्री कर ली है। कर्नाटक में इस वायरस के दो मामले सामने आए हैं। ये दोनों ही बच्चे हैं। राजधानी बेंगलुरु में इसका पहला मामला सामने आया है। यहां एक आठ महीने की बच्ची में HMP वायरस डिटेक्ट किया गया है। इस बीच, स्वास्थ्य विभाग ने भी भारत में 2 मामले की पुष्टि कर दी है। बता दें कि HMPV आमतौर पर बच्चों में ही डिटेक्ट होता है।

क्या है HMPV Virus : एचएमपीवी यानी ह्यूमन मेटापन्यूमोवायरस एक आरएनए वायरस है। यह न्युमोवायरिडे परिवार के मेटापन्यूमोवायरस क्लास से जुड़ा है। ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस एक आम श्वसन यानी सांस संबंधी वायरस है। यह श्वसन संक्रमण यानी जुकाम का कारण बनता है। यह वायरस एक तरह से मौसम है। इसका असर आमतौर पर सर्दी और शुरुआती वसंत में दिखता है। ठीक रेस्पिरेटरी सिंकिटियल वायरस और फ्लू की तरह। चीन में अभी सर्दियां चल रही है ऐसे में इसका खतरा बढता जा रहा है। इसी सर्दी में यह मेटापन्यूमोवायरस कहर ढा रहा है। चीन में इस वायरस की चपेट में लाखों लोग आ चुके हैं। अस्पतालों में भीड़ बढ़ती जा रही है। इसका असर भारत समेत कई देशों में दिख रहा है। भारत भी अलर्ट मोड पर आ चुका है।

कैसे फैलता है वायरस : एचएमपीवी आरएसवी के साथ न्यूमोवायरिडे परिवार में आता है। यह एक सामान्य श्वसन रोगजनक़ के रूप में पूरी दुनिया में फैल गया है। यह मुख्य रूप से खांसने और छींकने से निकलने वाली बूंदों से फैलता है। संक्रमित लोगों के साथ निकट संपर्क और दूषित वातावरण के संपर्क में आने से भी इस वायरस का संचरण हो सकता है। मगर यह सर्दी और वसंत में सबसे अधिक फैलता है। इसी वजह से चीन में अभी लाखों-करोड़ों लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। इसकी वजह से लोगों के चेहरे पर मास्क के दिन लौट आए हैं। भारत सरकार ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है।
Edited By: Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

दीवाली से पहले मध्यप्रदेश में करोड़ों की काली कमाई वाले कुबेरों पर गाज, नौकरी में रहते कमाई अकूत दौलत

बिहार चुनाव में PM मोदी के साथ 40 नेता करेंगे प्रचार, BJP की लिस्ट में किसका है नाम

Naxal : छत्तीसगढ़ में 170 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 2 दिन में 258 नक्सलियों ने डाले हथियार

बिहार विधानसभा चुनाव में सेलिब्रिटी सियासत, सियासी दलों ने भोजपुरी स्टार्स पर लगाया दांव

रूस से तेल खरीदता रहेगा भारत, MEA ने ट्रंप के दावे को गलत बताया

सभी देखें

नवीनतम

MP : दीपावली पर यात्रियों से वसूला मनमाना किराया तो बस मालिकों पर होगी सख्त कार्रवाई, परिवहन मंत्री के निर्देश

Diwali 2025 : राम की पैड़ी पर दिखेगा त्रेतायुग का नजारा, सजा पुष्पक विमान, अयोध्या में मनेगा ऐतिहासिक दीपोत्सव

Ayodhya में हनुमान गढ़ी में संतों के बीच मारपीट व फायरिंग, 5 के विरुद्ध FIR, वर्चस्व और गद्दी को लेकर विवाद और हत्याएं का रहा है इतिहास

मोदी योगी के नेतृत्व में विश्व पटल पर दिव्य स्वरूप में उभरी अयोध्या

लखीमपुर खीरी की माटी से बने 25 हजार इको फ्रेंडली दीयों से जगमगाएगी रामनगरी अयोध्या

अगला लेख