ब्रह्मपुत्र नदी का प्रवाह रुका, बनी कृत्रिम झील, असम ने जारी किया अलर्ट

Webdunia
रविवार, 21 अक्टूबर 2018 (07:22 IST)
गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री सर्बांनंद सोनोवाल ने शनिवार को अरूणाचल प्रदेश की सीमा से लगते जिलों के अधिकारियों से बाढ़ के अंदेशे के मद्देनजर सतर्क रहने को कहा। चीन ने भारत को सूचित किया कि तिब्बत में भूस्खलन की वजह से एक नदी का रास्ता रूक गया है जिससे एक कृत्रिम झील बन गई है।
 
मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि सोनोवाल ने धेमाजी, डिब्रूगढ़, लखीमपुर और तिनसुकिया जिलों के अधिकारियों से सतर्क रहने और किसी भी तरह के बड़े नुकसान को रोकने के लिए हरसंभव कदम उठाने को कहा है।
 
यालुजांगबू नदी के तिब्बत से अरूणाचल प्रदेश में प्रवेश करने पर इसे सियांग नदी और असम में ब्रह्मपुत्र नदी कहा जाता है।
 
जिला प्रशासन, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और सभी अन्य विभागों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
 
केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक असम पर इसका मामूली असर पड़ेगा क्योंकि ब्रह्मपुत्र में जलस्तर कम है लेकिन पासीघाट में पानी का स्तर बढ़ सकता है। अगर यह अवरोधक को तोड़ता है तो धेमाजी जिले में जलस्तर में बढ़ोतरी हो सकती है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Farmers Protest : क्या बातचीत से मान जाएंगे किसान नेता, 14 फरवरी को केंद्र सरकार का निमंत्रण

Maha Kumbh Mela 2025 : प्रयागराज महाकुंभ में आग, LPG सिलेंडरों में विस्फोट, 18 शिविर खाक, 1 घंटे में पाया गया काबू

Rahul Gandhi को नहीं पता कि इंदिरा और नेहरू ने संविधान के साथ कैसे छेड़छाड़ की : जेपी नड्डा

हमास से फिर नाराज हुए नेतन्याहू, बताया कब तक प्रभावी नहीं होगा सीजफायर?

पीएम मोदी ने सुनाई हाथी बंधु की कहानी, बताया किस तरह गांव वालों को मिला हाथियों से छुटकारा?

सभी देखें

नवीनतम

आरजी कर चिकित्सक रेप-हत्या मामले का संपूर्ण घटनाक्रम

Ramesh Bidhuri : रमेश बिधूड़ी की प्रोफाइल, 3 बार विधायक, 2 बार सांसद, कालकाजी में CM आतिशी और अलका लांबा को देंगे चुनौती

सैफ अली का हमलावर बस स्टॉप पर सोया, कपड़े बदले, शरीफुल से विजय दास बना, कहानी पूरी फिल्मी है

सूटकेस नहीं यह स्कूटर है, वजन 19, 120kg का व्यक्ति कर सकता है सफर, टॉप स्पीड 24 KM, जानिए क्या है कीमत

हिन्दू प्रेमिका से शादी करने के लिए सद्दाम बना शिवशंकर

अगला लेख