Weather update : असम में बाढ़ और बारिश का कहर, 10 लाख से अधिक लोग प्रभावित

Webdunia
मंगलवार, 30 जून 2020 (00:56 IST)
नई दिल्ली। असम में सोमवार को बाढ़ का कहर जारी रहा जिसके कारण राज्य में 4 लोगों की जान चली गई और लगभग 10 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा देश के विभिन्न हिस्सों में रविवार को दक्षिण पश्चिमी मानसून के कारण लगातार बारिश हुई।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी दैनिक बुलेटिन के अनुसार असस में बाढ़ से 25 जिलों में लगभग 13.2 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को बाढ़ के कारण डिब्रूगढ़ में दो, बारपेट और गोलपारा में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। असम में बाढ़ से अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है।

इस बीच राष्ट्रीय राजधानी में हुई बारिश से कई महीनों की गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिली है। दिन में दिल्ली के कई हिस्सों में पारा 40 डिग्री के नीचे रहा। सफदरगंज निगरानी केंद्र के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि आर्द्रता का स्तर 41 से 78 प्रतिशत के बीच रहा।

पालम, नजफगढ़, आयानगर और पूसा में मौसम केंद्रों ने अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और 44 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया। अधिकारियों ने बताया कि उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के दाखिम गांव में रात भर हुई बारिश के कारण हुए भूस्खलन में दो महिलाओं और एक बच्चे सहित चार लोग घायल हो गए। साथ ही बाढ़-बारिश के कारण कई घर क्षतिग्रस्त हो गए और कई मवेशी मारे गए।

घायलों की पहचान रमौती देवी (75), नारा देवी (35), भूपाल सिंह (35) और चार वर्षीय लक्की के रूप में हुई।हरियाणा और पंजाब में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर रहा, जबकि राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा के अंबाला में अधिकतम 36.3 डिग्री सेल्सियस, जबकि भिवानी और हिसार में क्रमश: 40.6 डिग्री सेल्सियस और 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करनाल का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के अमृतसर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस, जबकि लुधियाना में 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटियाला का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के अकोला जिले की अकोट तहसील में सोमवार को बारिश के कारण एक 45 वर्षीय महिला की नाले में डूबने से मौत हो गई। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से झुलसी एक महिला समेत तीन लोगों को ग्रामीणों ने कथित रूप से ठीक करने के लिए गाय के गोबर में दबा दिया। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है।

उत्तर प्रदेश में, राज्य की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, बलिया (7.0 सेमी), गोरखपुर (3.6 सेमी), झांसी (एक सेमी), फुर्सतगंज (7.4 मिमी), वाराणसी (4.6 मिमी), बांदा (4.0 मिमी) और मुज़फ्फरनगर में (3.0 मिमी) वर्षा दर्ज की गई। आगरा यूपी का सबसे गर्म शहर रहा जहां अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
30 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश/ गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

Gujarat : कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, Email के बाद मचा हड़कंप

बिहार में कैसे जुड़ेगा वोटर लिस्ट में नाम, चुनाव आयोग ने जारी की दस्तावेजों की नई सूची

रूस ने यूक्रेन पर दागे 100 से ज्‍यादा ड्रोन, नागरिक इलाकों को बनाया निशाना, 10 लोगों की मौत, 3 बच्चों समेत कई घायल

अगला लेख