Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विदेशमंत्री का बड़ा बयान, POK भारत का हिस्सा, पढ़िए आज की टॉप 20 खबरें

Advertiesment
हमें फॉलो करें Top 20 news
, मंगलवार, 17 सितम्बर 2019 (20:31 IST)
1. पीओके भारत का हिस्सा
पीओके को लेकर विदेश मंत्री एस. जयशंकर का बड़ा बयान...कहा POK भारत का हिस्सा....कश्मीर को बताया भारत का आंतरिक मामला...  
 
2. नहीं मिलेंगे मोदी-इमरान
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा- नहीं मिलेंगे नरेन्द्र मोदी और इमरान... कहा- वर्तमान हालात में संभव नहीं है मुलाकात...
 
3. भगवा पर फिर बिगड़े दिग्गी के बोल
भगवा को लेकर फिर दिग्विजय सिंह का विवादित बयान...कहा- भगवा पहनकर हो रहे मंदिरों में बलात्कार... भगवा वस्त्र पहनकर बेच रहे हैं चूरन....

4. दिग्गी को भगवा में रेपिस्ट नजर आता है
भगवा पर बयान देकर विरोधियों से घिरे दिग्विजय....भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने उठाए सवाल...कहा- दिग्विजय को भगवा में रेपिस्ट नजर आता है...
 
5. राम के अस्तित्व पर उठाए सवाल
सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या विवाद में हुई सुनवाई में भगवान राम के अस्तित्व पर उठे सवाल... मुस्लिम पक्ष के वकील बोले....कैसे मानें भगवान राम का जन्म हुआ या नहीं...
 
6. पीएम मोदी ने लिया मां का आशीर्वाद
जन्मदिन पर मां हीराबेन से मिले मोदी....पैर छूकर लिया मां का आशीर्वाद....साथ में खाया खाना... 

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
7. एक भारत और श्रेष्ठ भारत का सपना साकार
जन्मदिन पर पीएम मोदी ने किया सरकार पटेल को किया याद...कहा आजादी के बाद जो सपने अधूरे थे उसको पूरा कर रही है सरकार....एक भारत और श्रेष्ठ भारत के सपने को पूरा होता देख रहा है देश... 
 
8. कश्मीर में सब कुछ सामान्य
अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर पर सब कुछ सामान्य....गृहमंत्री अमित शाह का बयान...कहा एक महीने में नहीं चली एक गोली.....
 
9. राजस्थान में बसपा को बड़ा झटका
राजस्थान में बसपा को बड़ा झटका...सभी 6 विधायक कांग्रेस में शामिल...मायावती ने कहा कांग्रेस धोखेबाज पार्टी...सीएम गहलोत की सफाई...सभी विधायक स्वेच्छा से हुए शामिल....
 
10. राजीव कुमार की हो सकती है गिरफ्तारी 
पश्चिम बंगाल में शारदा चिटफंड मामले में पूर्व पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार की कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी....सीबीआई कर रही है छापेमारी....सर्च के लिए विशेष टीम का गठन... 
 
11. मप्र में सरकार को अस्थिर करने की कोशिश
मध्य प्रदेश में भाजपा कर रही है कमलनाथ सरकार को अस्थिर करने की कोशिश... राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बयान...विधायकों को तोड़ने के लिए 15-20 करोड़ ऑफर कर रहे भाजपाई...
 
12. चिन्मयानंद पर गिरफ्तारी की तलवार
यौन शोषण के आरोपों में घिरे पूर्व मंत्री चिन्मयानंद पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार...पीड़िता के बयान के बाद कसा शिकंजा...बिगड़ गई चिन्मयानंद की तबीयत...

13. जेएनयू छात्र संघ चुनाव
जेएनयू छात्र संघ चुनाव के नतीजों के एलान का रास्ता साफ....हाईकोर्ट ने रोक हटाई..लेफ्ट पैनल में दिखी खुशी...6 सितंबर को लगी थी रोक....

14. शेयर बाजार में गिरावट
शेयर बाजार में भारी गिरावट...642 अंक गिरा मुंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स...निफ्टी में भी दर्ज हुई गिरावट... क्रूड ऑइल के दामों में बढ़ोतरी से सहमा बाजार...

15. मप्र में बारिश से बर्बादी
मध्य प्रदेश में बाढ़ से अब तक 10 हजार करोड़ से अधिक का नुकसान....मुख्यमंत्री कमलनाथ ने केंद्र सरकार से मांगी सहायता...गृहमंत्री बाला बच्चन का आरोप...केंद्र से मदद मिलने में रोड़ा बन रहे हैं शिवराज...

16. चंबल का रौद्र रूप
मध्य प्रदेश में रौद्र रूप में चंबल नदी मचा रही है तबाही...भिंड और मुरैना में सैकड़ों गांव पानी से घिरे...रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए बुलाई गई सेना... मंदसौर और नीमच में बाढ़ से तबाही...

17. उत्तर भारत बाढ़ से बेहाल
उत्तर प्रदेश और बिहार में बाढ़ से बड़ा नुकसान...इलाहाबाद और बनारस में गंगा के उफान से निचले इलाके हुए जलमग्न....हजारों की संख्या में लोगों को किया गया विस्थापित....

18. अफगानिस्तान में धमाका
अफगानिस्तान के परवान प्रांत में राष्ट्रपति गनी की रैली में विस्फोट... विस्फोट में राष्ट्रपति समर्थक 24 लोगों की मौत, 31 घायल... मोटर साइकिल में लगा था विस्फोटक...

19. पीएम नरेंद्र मोदी पर एक और फिल्म 'मन बैरागी' 
पीएम नरेंद्र मोदी पर आएगी एक और फिल्म... मोदी के जन्मदिन पर 'मन बैरागी' का फर्स्ट लुक पोस्टर एक्टर प्रभास ने किया रिलीज़...  संजय त्रिपाठी द्वारा निर्देशित इस फिल्म के निर्माता हैं संजय लीला भंसाली और महावीर जैन... वर्ष के आखिर में यह फिल्म होगी रिलीज़

20. मलयाली एक्टर शक्तिमान बना तो भड़के मुकेश खन्ना
फिल्म डायरेक्टर ओमर लुलु को करना पड़ा मुकेश खन्ना के गुस्से का सामना... ओमर की अपकमिंग फिल्म धमाका की एक तस्वीर में मलयाली एक्टर को शक्तिमान के कॉस्ट्यूम में देखा गया... मुकेश खन्ना को यह बात नहीं आई पसंद... उन्होंने डायरेक्टर के खिलाफ फिल्म  एंप्लॉईज़ फेडरेशन ऑफ केरल में की शिकायत तो ओमर ने मांगी माफी... मुकेश हैं शक्तिमान कैरेक्टर के कॉपीराइट होल्डर 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शिवराज सरकार में हुए धार्मिक घोटालों की होगी जांच, सीएम कमलनाथ का एलान, मठ मंदिरों को मिलेगा स्थाई पट्टा