दिल्ली में घना कोहरा, विमान सेवा प्रभावित

Webdunia
मंगलवार, 3 जनवरी 2017 (09:45 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा जिसके चलते दो उड़ानें रद्द की गईं और अन्य 10 उड़ानों तथा 55 ट्रेनों के आवागमन में देरी हुई।
 
 
 
मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी के अनुसार आज न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि आज सुबह साढ़े आठ बजे सफदरजंग और पालम वेधशाला में दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई जिससे विमान और ट्रेन सेवा प्रभावित रहीं।
 
हवाईअड्डा सूत्रों ने कहा कि दिल्ली हवाईअड्डे पर दृश्यता न्यूनतम स्तर से नीचे जाने के बाद विमान सेवा गंभीर रूप से प्रभावित हुई। रनवे पर घने कोहरे के चलते कम से कम दो उड़ानें रद्द की गइर्ं और 10 उड़ानों में विलंब हुआ।
 
एयर इंडिया के अनुसार घने कोहरे के कारण दृश्यता में तेजी से गिरावट आई। विभिन्न हवाईअड्डों पर विमान करीब एक से चार घंटे की देरी से उड़ान भर रहे हैं। खराब मौसम के कारण 55 ट्रेनें कई घंटे देरी से चल रही हैं और 22 ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है।
 
मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आज सुबह साढ़े आठ बजे हवा में 100 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई और आज दिनभर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
 
अधिकारी ने कहा कि अधिकतम तापमान के 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कल अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 24.3 डिग्री सेल्सियस और 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

क्या है हार्ट अटैक और कोरोना वैक्सीन का संबंध, एम्स दिल्ली की स्टडी में हुआ खुलासा

POK के मामले में ये 5 गलतियां भारत को पड़ी भारी, नहीं तो कुछ और होती कहानी

CM धामी ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा, 'थूक जिहाद' को लेकर दी यह चेतावनी

Ayushman card से मुफ्त होता है इलाज पर क्या है क्लेम का प्रोसेस, जानिए

ड्राइवर की खुद की गलती से हुई मौत तो मुआवजा देने के लिए बाध्य नहीं बीमा कंपनियां, SC का बड़ा फैसला

सभी देखें

नवीनतम

अमृतसर में कार और ऑटो रिक्‍शा में भिड़ंत, 4 लोगों की मौत, 6 घायल

CM धामी ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा, 'थूक जिहाद' को लेकर दी यह चेतावनी

क्या थमेगा रूस-यूक्रेन युद्‍ध, डोनाल्ड ट्रंप के फोन पर पुतिन का जवाब- लक्ष्य को पाने से पहले नहीं रुकेगा

ऑर्केस्ट्रा के नाम पर देह व्यापार, 271 लड़कियों को किया रेस्क्यू, 23 महिलाओं समेत 191 आरोपी गिरफ्तार

Weather Update : मंडी में बादल फटने से मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हुई, 31 लापता लोगों की तलाश जारी

अगला लेख