दिल्ली में कोहरा, 67 ट्रेनों के परिचालन में देरी

Webdunia
बुधवार, 4 जनवरी 2017 (10:48 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह कोहरे का असर रहा जिसके कारण 67 ट्रेनों के परिचालन में देरी हुई। हालांकि, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, विमानों का परिचालन सामान्य रहा।
 
मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, सफदरजंग वेधशाला में सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता का स्तर 300 मीटर दर्ज किया गया। तीन घंटे के बाद इसमें इजाफा दर्ज किया गया और यह 400 मीटर हो गई।
 
पालम वेधशाला में सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता का स्तर 350 मीटर दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे दृश्यता का स्तर 500 मीटर हो गया।
 
यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 97 प्रतिशत दर्ज किया गया।
 
रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि मध्यम से लेकर घना कोहरा होने के कारण 67 ट्रेन अपने निर्धारित समय से कई घंटों की देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग ने दिन के दौरान आसमान साफ रहने का अनुमान व्यक्त किया है।
 
उन्होंने कहा कि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्यिस के करीब बने रहने का अनुमान है। कल का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 24 और 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

बिहार में आकाशीय बिजली का कहर, 24 घंटे में 19 लोगों की मौत

Ballistic Missiles : ओडिशा में पृथ्वी-II और अग्नि-1 मिसाइलों का सफल परीक्षण, जानिए घातक मिसाइलों की खूबियां

भ्रष्टाचार के खिलाफ CM पुष्कर सिंह धामी का कड़ा एक्शन, पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता हल्द्वानी निलंबित

एयर होस्टेस की पढ़ाई करने वाली युवती को फंसाया, धर्मांतरण के आरोपी छांगुर बाबा का मेरठ कनेक्शन, मानसिक-शारीरिक शोषण की पूरी कहानी

अगला लेख