उत्तर भारत घने कोहरे की चपेट में

Webdunia
शुक्रवार, 22 दिसंबर 2017 (08:13 IST)
पुणे। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग क्षेत्रों में गुरुवार को घना से अति घना कोहरा छाया रहा।  पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तरी पंजाब में अगले 24 घंटों के दौरान घना से अति घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।
 
मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान सामान्य से घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।
 
अरुणाचल प्रदेश, गांगेय पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा, बिहार और उत्तरी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्का से घना कोहरा छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है।
 
पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग क्षेत्रों में गुरुवार सुबह घना से अति घना कोहरा छाया रहा।  इसी दौरान जम्मू-कश्मीर, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी क्षेत्र, सिक्किम, उत्तरी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में सामान्य से घना कोहरा छाया रहा।
 
तेलंगाना के अलग-अलग क्षेत्रों में शीत लहर का प्रकोप जारी है। तेलंगाना के शेष हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया।
 
पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, उत्तराखंड, पंजाब, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में तथा हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। पूर्वी मध्य प्रदेश के मंडला में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर और ओडिशा तथा तमिलनाडु के अलग-अलग क्षेत्रों में गरज के साथ छींटे पड़ीं।
 
अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा और कर्नाटक में मौसम शुष्क रहा। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

Air India ने पूरी की बोइंग 787 विमानों की जांच, फ्यूल कंट्रोल स्विच में नहीं मिली कोई गड़बड़ी

बम की धमकी वाले Email की जांच में उलझी पुलिस, Dark Web और VPN बने बड़ी चुनौती

NCERT की इस नई किताब में बताया कैसे थे अकबर और बाबर

Akash Prime Air Defence System : आकाश प्राइम एयर डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण, S400 से कितना है ताकतवर, पढ़ें खूबियां

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- हम भारत के साथ व्यापार समझौते के बहुत करीब

अगला लेख