Microsoft Server Down के बाद भारत के आसमान में विदेशी विमानों का ट्रैफिक जाम, ऐसा दिखा नजारा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 19 जुलाई 2024 (17:49 IST)
Foreign Aircrafts in Indian Skies: माइक्रोसॉफ्‍ट का सर्वर ठप होने से पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया। भारत समेत दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट के उपयोगकर्ताओं ने सेवाओं में बड़े पैमाने पर व्यवधान की सूचना दी है। इस बीच भारत सरकार माइक्रोसॉफ्ट के संपर्क में है। बता दें कि सर्वर ठप्‍प होने से पूरी दुनिया में कई देश और सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं।

अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों में विमान सेवाएं प्रभावित हुई हैं। कई एयरपोर्ट पर चेक-ईन सेवाएं बंद हो चुकी हैं। सबसे ज्यादा अमेरिकी एयरलाइंस सर्विस पर असर पड़ा। ब्रिटिश समाचार चैनल स्काई न्यूज पर लाइव प्रसारण बंद हो चुका है। अमेरिकी एयरलाइनों को उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।

भारत के आसमान में विदेशी विमानों का ट्रैफिक : इस घटना के बाद शुक्रवार को भारतीय एयरलाइंस के विमान भारतीय आसमान से एक तरह से गायब ही हो गए। वहीं, विदेशी विमानों से भारत का आसमान पट गया। भारत के आसमान में 19 जुलाई को विदेशी विमान बड़ी संख्या में उड़ान भरते नजर आए। बता दें कि आमतौर पर भारत का आसमान घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स से भरा रहता है। लेकिन, शुक्रवार को यह एक अजीब तरह के खालीपन से भरा हुआ मिला। दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के एक सर्वर में आई गड़बड़ी ने भारत समेत दुनियाभर की एयरलाइंस के काम को ठप कर दिया है। एयर इंडिया, इंडिगो, अकासा एयर और स्पाइसजेट जैसी भारतीय एयरलाइंस तकनीकी समस्याओं का सामना कर रही थीं, जिसके चलते उन्हें अपनी फ्लाइट्स को जमीन पर उतारना पड़ा। समस्या इतनी गंभीर हो गई कि उन्हें टिकट बुकिंग तक रोकनी पड़ गई। इसके अलावा चेक-इन में समस्याएं आईं। इस वजह से आज भारत के आसमान में घरेलू फ्लाइट्स के बजाय केवल विदेशी विमान ही देखने को मिले।

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटअवेयर के मुताबिक दोपहर ठीक 2.26 बजे टोक्यो से नई दिल्ली आ रही जापानी एयरलाइन ऑल निप्पोन की फ्लाइट अपने डेस्टिनेशन पर पहुंचने वाली थी। इसी दौरान उत्तर प्रदेश के ऊपर थाई एयरवेज की फ्लाइट 922 उड़ान भर रही थी जो बैंकॉर से फ्रैंकफर्ट जा रही थी। फ्लाईनास 9400 फ्लाइट मदीना से ढाका जा रही थी। विस्तारा का एक विमान ढाका से मुंबई की ओर जा रहा था। इसके साथ ही सिंगापुर एयरलाइंस की एक फ्लाइट सिंगापुर से लंदन को जा रही थी। आम तौर पर भारत के आसमान में सितारों की तरह निशान बनाने वाली इंडिगो की फ्लाइट्स कहीं नजर तक नहीं आई। बता दें कि इसका असर दुनियाभर की एयरलाइंस पर पड़ा है।

लाखों विंडोज यूजर्स परेशान : दुनिया भर में लाखों विंडोज यूजर्स ब्लू स्क्रीन ऑफ़ डेथ (BSOD) एरर का अनुभव कर रहे हैं। इसकी वजह से सिस्टम अचानक बंद हो जाता है या फिर से चालू हो जाता है। Microsoft ने एक संदेश में कहा कि यह त्रुटि हाल ही में आए क्राउडस्ट्राइक अपडेट के कारण हो रही है। Microsoft ने कहा कि उसका आउटेज मध्य अमेरिकी क्षेत्र में कई Azure सेवाओं के साथ समस्याओं का अनुभव करने वाले उसके ग्राहकों के एक उपसमूह से शुरू हुआ। Azure एक क्लाउड कंप्यूटिंग प्लेटफ़ॉर्म है जो एप्लिकेशन और सर्विस के प्रबंधन के लिए सेवाएं प्रदान करता है।

भारत में क्‍या असर : भारत की बात करें तो दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, भोपाल समेत तमाम शहरों में हवाई यातायात प्रभावित हुई हैं। दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद, भोपाल में मैनुअल चेक इन की जा रही है। चेन्नई एयरपोर्ट में 20 से ज्यादा उड़ान देरी से चल रही। भोपाल एयरपोर्ट पर एक घंटे सर्विस ठप हो गई।
Edited By : Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBI का खुलासा, भगोड़ों के खिलाफ 2023 में इंटरपोल ने जारी किए 100 रेड कॉर्नर नोटिस

क्या EV Subsidy खत्म करने वाली है मोदी सरकार, नितिन गडकरी ने दिया जवाब

Maharashtra : क्या शिवाजी की मूर्ति का कॉन्ट्रेक्ट RSS के व्यक्ति को दिया गया था, क्यों PM मोदी ने मांगी माफी, राहुल गांधी ने बताए 3 कारण

iPhone 16 के लॉन्च से पहले हुआ बड़ा खुलासा, Apple के दीवाने भी हैरान

रूस और यूक्रेन के बीच मध्‍यस्थता कर सकते हैं नरेंद्र मोदी

सभी देखें

नवीनतम

केन्या के स्कूल हॉस्टल में लगी भीषण आग, 17 स्टूडेंट्स की मौत, 13 गंभीर रूप से झुलसे

यूपी में युवा उद्यमियों को 10 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण, CM योगी की बड़ी घोषणा

अगस्त में सस्ती हुई खाने की थाली, टमाटर और पोल्ट्री की कीमतों में आई गिरावट

Jammu Kashmir Elections : घाटी में 14 कश्मीरी पंडित चुनावी मैदान में, क्षेत्र में 3 लाख से ज्‍यादा हैं विस्‍थापित

घर की वरिष्ठ महिला को प्रतिवर्ष 18000, 2 उज्जवला सिलेंडर मुफ्त

अगला लेख