rashifal-2026

UNSC पर नए सिरे से विचार किए जाने की जरूरत : लिज ट्रस

Webdunia
शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2023 (17:52 IST)
मुंबई। ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद पर नए सिरे से विचार करने की आवश्यकता पर जोर दिया और विश्व निकाय में भारत की व्यापक भूमिका का समर्थन किया।

एबीपी नेटवर्क के ‘आइडियाज ऑफ इंडिया समिट’ में जब उनसे पूछा गया कि क्या भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थाई सदस्यता दी जानी चाहिए तो ट्रस ने कहा, मुझे लगता है कि हमें सुरक्षा परिषद पर नए सिरे से विचार करने की आवश्यकता है। अब हम एक ऐसी स्थिति में हैं जहां सुरक्षा परिषद के पांच सदस्यों में से एक नाजायज युद्ध (यूक्रेन में) में शामिल है।

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की व्यापक भूमिका का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का यूक्रेन में युद्ध पर कोई निर्णायक प्रभाव नहीं था। ट्रस ने कहा, हमें लड़ाकू विमान (यूक्रेन के लिए) भेजने की जरूरत है। हमें वहां जल्द ही टैंक भेजने चाहिए। यह युद्ध केवल तभी समाप्त होगा जब यूक्रेन मजबूत होगा।

उन्होंने कहा कि यूक्रेन में बलात्कार और यौन हिंसा के भयावह अपराध किए गए हैं। उन्होंने कहा, हमें स्वतंत्रता और लोकतंत्र के बारे में मुखर होने की जरूरत है। चीन और रूस जैसे हमारे विरोधी अपने आर्थिक मॉडल को बढ़ावा देने में बहुत आगे हैं। वे लोगों की सोच को प्रभावित करने के लिए आर्थिक सख्ती का भी सहारा लेते हैं।

उन्होंने कहा कि भारत की आवाज दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने के नाते महत्वपूर्ण होने जा रही है। उन्होंने कहा कि वह भारत जैसे सहयोगियों के साथ अधिक व्यापार करने की समर्थक हैं। ट्रस ने कहा कि भारत अगले कुछ वर्षों में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है।

उन्होंने कहा, मैं देख रही हूं कि भारत में नया बुनियादी ढांचा बनाया जा रहा है, उद्योग विकसित किए जा रहे हैं और नए निवेश किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, हमें खुफिया, रक्षा और रक्षा उत्पादन जैसे क्षेत्रों में घनिष्ठ सहयोग की आवश्यकता है। भारत निश्चित रूप से रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने की स्थिति में है।

ट्रस ने कहा कि उनका मानना है कि भारत की चतुर्भुज सुरक्षा संवाद (क्वाड) में महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा, मैं इस समूह (क्वाड) का पूरी तरह से समर्थन करती हूं। क्वाड में अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

विपक्ष ने उठाई संसद में SIR पर चर्चा की मांग, क्या बोली सरकार

गैंगस्टर से टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की गिरफ्त में 3 आतंकी

सामुहिक विवाह सम्मेलन में CM मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु की शादी (देखिए फोटो)

शशि थरूर बोले, अगर इमरान खान की मौत की पुष्‍टि होती है तो यह बड़ी त्रासदी होगी

दिल्ली प्रदूषण से किरण बेदी चिंतित, शेयर किया प्लान, पीएम मोदी से क्यों मांगी माफी?

लोकसभा, राज्यसभा की कार्यवाही शुरू, पीएम मोदी बोले, जिसे ड्रामा करना है करे

शशि थरूर ने बढ़ाई टेंशन, कांग्रेस की बैठक से गायब, मोदी के कार्यक्रम में मौजूद !

योगी सरकार की नीतियों से उन्नत हुई खेती, खुशहाल किसान, खाद्यान्न उत्पादन में बड़ी उप‍लब्धि

दिल्ली धमाके को लेकर NIA का कश्मीर में बड़ा एक्शन, आतंकियों के घरों में ताबड़तोड़ छापे

टैलेंटेड भारतीयों से अमेरिका को बहुत फायदा हुआ : एलन मस्क

अगला लेख