Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बड़ी खबर, भाजपा में शामिल हुए आंधप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी

हमें फॉलो करें बड़ी खबर, भाजपा में शामिल हुए आंधप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी
, शुक्रवार, 7 अप्रैल 2023 (12:57 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व नेता एवं अविभाजित आंध्रप्रदेश के अंतिम मुख्यमंत्री एन. किरण कुमार रेड्डी शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी की मौजूदगी में रेड्डी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
 
इसी साल मार्च महीने में रेड्डी ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। सितंबर, 1959 में जन्मे रेड्डी ने 25 नवंबर, 2010 से 01 मार्च, 2014 तक अविभाजित आंध्रप्रदेश के 16वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। 2 जून, 2014 को तेलंगाना राज्य के गठन से पहले वह संयुक्त आंध्र प्रदेश के अंतिम मुख्यमंत्री थे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महिला ने गोलगप्‍पे खाने के इनकार किया तो पीट डाला, मौत, 3 महिला आरोपी हिरासत में