AAP छोड़ने के 1 दिन बाद कैलाश गहलोत BJP में हुए शामिल, केजरीवाल पर किया कटाक्ष

कहा कि आप ने अपने मूल्यों से समझौता कर लिया है

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 18 नवंबर 2024 (14:28 IST)
Kailash Gehlot joins BJP: दिल्ली के पूर्व मंत्री कैलाश गहलोत (Kailash Gahlot) आम आदमी पार्टी (AAP) से इस्तीफा देने के 1 दिन बाद सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP में शामिल हो गए। वे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और हर्ष मल्होत्रा, भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी सहित अन्य की उपस्थिति में भाजपा मुख्यालय में पार्टी में शामिल हुए। पार्टी छोड़ने के बाद उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर भी कटाक्ष किया है।ALSO READ: कौन हैं कैलाश गहलोत, खुद को बताया था केजरीवाल का हनुमान, क्यों छोड़ा AAP का साथ?
 
आप ने अपने मूल्यों से समझौता कर लिया : पार्टी में शामिल होने के बाद मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा कि गलत धारणा बनाने का प्रयास किया जा रहा है कि आप छोड़ने का उनका निर्णय ईडी और सीबीआई के दबाव का परिणाम है। उन्होंने कहा कि तथ्य यह है कि आप ने अपने मूल्यों से समझौता कर लिया है। खट्टर ने गहलोत के भाजपा में शामिल होने को राष्ट्रीय राजधानी की राजनीति में एक अहम मोड़ बताया।
 
पेशे से वकील गहलोत अपने अच्छे काम के लिए जाने जाते हैं : भाजपा को उम्मीद है कि गहलोत के पार्टी में शामिल होने से आगामी विधानसभा चुनावों में उसकी संभावनाएं बढ़ेंगी क्योंकि पार्टी का उद्देश्य आप से सत्ता हासिल करना है। सचदेवा ने कहा कि 2 बार विधायक रहे और पेशे से वकील गहलोत अपने अच्छे काम के लिए जाने जाते हैं।ALSO READ: दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत का AAP को बड़ा झटका, पद के साथ पार्टी भी छोड़ी
 
पूर्व परिवहन मंत्री ने रविवार को आप छोड़ दी और आरोप लगाया कि राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं लोगों के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता पर हावी हो गई हैं। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को भेजे अपने त्यागपत्र में 50 वर्षीय नेता ने कहा कि लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने के बजाय हम केवल अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए लड़ रहे हैं।ALSO READ: कैलाश गहलोत बोले, मैं केजरीवाल का हनुमान, उनके सभी लंबित कार्यों को करूंगा पूरा
 
केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कई मुद्दे उठाए : आप का प्रमुख चेहरा रहे गहलोत ने केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कई मुद्दे उठाए। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के पूर्व आधिकारिक आवास 'शीशमहल' जैसे कुछ 'अजीब' और 'शर्मनाक' विवादों का जिक्र किया और कहा कि इससे सभी को संदेह होता है कि क्या हम अब भी 'आम आदमी' होने में विश्वास करते हैं? आप ने दावा किया था कि गहलोत का फैसला केंद्रीय एजेंसियों द्वारा उनके खिलाफ की जा रही जांच से प्रभावित है।(भाषा)(फोटो सौजन्य : ट्विटर)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

UP : आगरा में अवैध धर्मांतरण का मामला, इन 2 पाकिस्‍तानी नागरिकों से क्‍या है कनेक्‍शन

लोकसभा में सोमवार से ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा, 16 घंटे समय निर्धारित

सरकार के निकम्मेपन और माफियाओं के गठजोड़ के कारण रद्द होती हैं परीक्षाएं : राहुल गांधी

Weather Update : ओडिशा में बाढ़ की चेतावनी जारी, 3 जिलों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का निर्देश

शुभेंदु अधिकारी का दावा- बंगाल की मतदाता सूची में 1.25 करोड़ अवैध प्रवासी

अगला लेख