2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की नींव रखी जा रही, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान

Webdunia
मंगलवार, 20 जून 2023 (21:33 IST)
Rajnath Singh: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक सशक्तीकरण देख रहा है और देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र (Developed Nation) बनाने की नींव रखी जा रही है। रक्षामंत्री ने वैश्विक स्तर पर भारत की छवि को महज एक पर्यवेक्षक की भूमिका से जोर देकर अपनी बात कहने वाले देश की छवि में रूपांतरित करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा की।
 
यहां 'स्वर्णिम भविष्य' विषय पर एक कार्यक्रम में सिंह ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में सरकार द्वारा उठाए गए कदमों ने देश के समग्र विकास, सामाजिक सामंजस्य और देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ लोगों को फिर से जोड़ना सुनिश्चित किया है।
 
रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक सिंह ने कहा कि हम एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण कर रहे है, जो क्षेत्रीय और वैश्विक शांति का ध्वजवाहक है और उसी के साथ-साथ बुरी नजर डालने की कोशिश करने वाले अपने शत्रुओं को मुंहतोड़ जवाब देने की क्षमता भी रखता है।
 
रक्षामंत्री ने वैश्विक स्तर पर भारत की छवि को महज एक पर्यवेक्षक की भूमिका से जोर देकर अपनी बात कहने वाले देश की छवि में रूपांतरित करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा की। उन्होंने उम्मीद जताई कि जहां भारत क्रयशक्ति समानता के मामले में विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, 2027 तक यह नाममात्र जीडीपी के लिहाज से भी तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख