Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अलीगढ़ में राजा महेन्द्र प्रताप यूनिवर्सिटी का शिलान्यास

हमें फॉलो करें अलीगढ़ में राजा महेन्द्र प्रताप यूनिवर्सिटी का शिलान्यास
, मंगलवार, 14 सितम्बर 2021 (12:42 IST)
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मंगलवार को अलीगढ़ में राजा महेन्द्र प्रताप यूनिवर्सिटी का शिलान्यास किया। इस परियोजना के 2023 तक पूर्ण होने की उम्मीद है।
 
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजा महेन्द्र प्रताप सिंह को याद करते हुए कहा कि महेन्द्र प्रताप ने राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान दिया। उन्होंने देश को नई दिशा दी। उन्होंने देश के लिए तप और त्याग किया। मोदी ने कहा कि भारत का इतिहास राष्ट्रभक्तों से भरा पड़ा है। राजा महेन्द्र प्रताप के जीवन से हमें जीवटता की सीख मिलती है।  
 
दरअसल, राजा महेन्द्र प्रताप यूनिवर्सिटी के माध्यम से भाजपा ने जाट समुदाय को साधने की कोशिश की है क्योंकि महेन्द्र प्रताप जाट समुदाय से आते हैं। उत्तर प्रदेश चुनाव जाट वोटर अहम भूमिका निभाता है। किसान आंदोलन के चलते अभी यह वोटर नाराज बताया जा रहा है। 
 
मोदी के अलीगढ़ दौरे से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस आयोजन पर करीब से नजर रखी। कम से कम दो बार उन्होंने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। यहां सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एप्पल ने सुधारी बड़ी सुरक्षा खामी, अब आसानी से हैक नहीं हो सकेंगे आईफोन