Publish Date: Sat, 14 Aug 2021 (15:47 IST)
Updated Date: Sat, 14 Aug 2021 (15:49 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को जैश-ए-मोहम्मद के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर आतंकियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए 4 आतंकवादियों में एक उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, जिसकी पहचान इजहार खान के रूप में हुई है। इन आतंकवादियों को अयोध्या के राम मंदिर की रेकी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
जानकारी के मुताबिक ये चारों आतंकवादी कुख्यात आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद से जुड़े हुए हैं। इनमें से एक आतंकवादी इजहार उत्तर प्रदेश के शामली का रहने वाला है। अन्य आतंकी कश्मीर संभाग के रहने वाले हैं। जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक ने भी आतंकियों के गिरफ्तार होने की पुष्टि की है।
बताया जा रहा है कि ये आतंकवादी ड्रोन द्वारा गिराए गए हथियारों को इकट्ठा करने और कश्मीर घाटी में सक्रिय आतंकवादियों को आपूर्ति करने की योजना बना रहे थे। साथ ही आईईडी लगाकर विस्फोट करने की भी साजिश रच रहे थे।