Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

300 से ज्यादा भारतीयों को ले जा रहे विमान को फ्रांस में रोका, जानिए क्या है मामला...

हमें फॉलो करें 300 से ज्यादा भारतीयों को ले जा रहे विमान को फ्रांस में रोका, जानिए क्या है मामला...
नई दिल्ली , शनिवार, 23 दिसंबर 2023 (00:52 IST)
France stops plane carrying more than 300 Indians : संयुक्त अरब अमीरात से निकारागुआ की राजधानी मानागुआ के लिए उड़ान भर रहे 300 से ज्‍यादा भारतीय यात्रियों से भरे एक विमान को फ्रांस में रोक दिया गया है। खबरों के अनुसार, पेरिस के अधिकारियों का दावा है कि मानव तस्करी के संदेह में इस विमान को रोका गया है।

खबरों के अनुसार, बीते कल यानी गुरुवार को संयुक्त अरब अमीरात से उड़ान भरने वाला एक विमान फ्रांस में रोका गया है। इसमें करीब 300 से ज्‍यादा भारतीय यात्री सवार थे। पेरिस के अधिकारियों का कहना है कि हमें एक गुमनाम सूचना मिली थी कि इस विमान में मानव तस्करी हो रही है और इसी संदेह के आधार पर हमने इसे रोका है।

इस मामले में 2 लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। पेरिस अभियोजक कार्यालय का कहना है कि राष्ट्रीय संगठित अपराध विरोधी इकाई जुनाल्को इस मामले की जांच कर रहा है। गुरुवार दोपहर तकनीकी ठहराव के लिए इस चार्टर ने छोटे वैट्री हवाई अड्डे पर लैंड किया था। इसके बाद पुलिस ने इसकी जांच की थी।

यात्रियों को पहले विमान में ही रहने की अनुमति दी गई, लेकिन बाद में एयरपोर्ट के अराइवल लाउंज को बिस्तरों के साथ वेटिंग एरिया में बदल दिया गया। दावा किया गया है कि कई लोगों को हवाईअड्डे में कैद कर दिया गया है, जिसे पुलिस ने सील कर दिया है और जांच शुरू कर दी है।
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

L1 पॉइंट पर 6 जनवरी को पहुंच सकता है सौर मिशन Aditya