Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अनोखी धोखाधड़ी : सफेद घोड़े को काली डाई लगाकर लाखों में बेच दिया, एक माह बाद निकला रंग, महिला सहित आठ के खिलाफ मामला दर्ज

हमें फॉलो करें अनोखी धोखाधड़ी : सफेद घोड़े को काली डाई लगाकर लाखों में बेच दिया, एक माह बाद निकला रंग, महिला सहित आठ के खिलाफ मामला दर्ज
, गुरुवार, 25 अक्टूबर 2018 (08:32 IST)
फरीदकोट। पंजाब के फरीदकोट में लोगों ने अनोखी धोखाधड़ी की। यहां सफेद घोड़े को काला करके 17.5 लाख रुपए में एक व्यक्ति को बेच दिया गया। एक माह बाद ही घोड़ा सफेद पड़ गया। सस्ते भाव के घोड़े को रंग करके महंगे भाव में बेचने के आरोप में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला सहित आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
 
 
करनबीर इन्द्र सिंह सेखों ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह घोड़े रखने का शौकीन है। वह एक घोड़ा खरीदना चाहते थे। इसे लेकर उन्होंने पटियाला के रहने वाले मेवा सिंह, हरपाल सिंह, हरपाल सिंह की पत्नी, मनप्रीत सिंह उर्फ माणा, गुरविंदर सिंह, गुरसेवक सिंह सहित मंगल खान और कुलजीत सिंह से मिला।
 
इन लोगों ने उसे एक काले रंग का घोड़ा दिखाया और इसकी कीमत उन्होंने 40 लाख रुपए बताई। बाद में 17.50 लाख में सौदा तय हो गया। करनबीरइन्द्र सिंह के अनुसार उसने पूरी रकम देकर घोड़ा खरीद लिया।
 
कुछ समय बाद घोड़े पर सफेद दाग पड़ने शुरू हो गए और धीरे-धीरे वह पूरा सफेद हो गया। तब उन्हें समझ आया कि सफेद रंग के घोड़े को काला रंग करके उन्हें बेचा गया। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

#MeToo को लेकर सख्त मोदी सरकार, उठाया यह बड़ा कदम