Biodata Maker

PM मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को श्रीमद्भगवद गीता के अलावा कौनसे खास गिफ्ट्‍स दिए और क्या हैं उनकी खूबियां

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 5 दिसंबर 2025 (23:47 IST)
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का दो दिवसीय भारत दौरा पूरा हो गया है। वे 23वें भारत-रूस समिट के लिए भारत आए थे। इस दौरान दोनों देशों के बीच 19 समझौते हुए। उनके सम्मान में राष्ट्रपति भवन में भव्य डिनर का आयोजन किया गया। इस डिनर में शामिल होने के बाद वे सीधे रूस के लिए रवाना हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन को कई तोहफे दिए हैं। प्रधानमंत्री ने पुतिन को रूसी भाषा में श्रीमद्भगवद गीता भेंट की। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति पुतिन को भारत की सांस्कृतिक और पारंपरिक विरासत को दर्शाने वाले कई विशेष उपहार भेंट किए। जानिए कौनसे हैं वे उपहार और क्या हैं विशेषताएं- 
ALSO READ: Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज
असम की सुगंधित ब्लैक टी
राष्ट्रपति पुतिन को पीएम मोदी ने असम की मशहूर ब्लैक टी भेंट की। ब्रह्मपुत्र घाटी की उपजाऊ धरती में उगाई जाने वाली यह चाय अपने मजबूत माल्टी फ्लेवर, चमकीले रंग और ‘अस्सामिका’ वैराइटी की पारंपरिक प्रोसेसिंग के लिए जानी जाती है। 2007 में जीआई टैग प्राप्त कर चुकी यह चाय भूमि, जलवायु और शिल्प का सम्मिलित सांस्कृतिक प्रतीक है। इसकी सुगंध और स्वाद के साथ-साथ यह संभावित स्वास्थ्य लाभों के लिए भी जानी जाती है।

<

Gifts given by PM Narendra Modi to Russian President Vladimir Putin | 1) Fine Assam Black Tea, grown in the fertile Brahmaputra plains, is prized for its robust malty flavour, bright liquor, and traditional processing using the assamica variety. Recognised with a GI tag in 2007,… pic.twitter.com/ZhM9btQRRF

— ANI (@ANI) December 5, 2025 >
मुर्शिदाबाद का सिल्वर टी सेट
प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन को मुर्शिदाबाद का खूबसूरत सिल्वर टी सेट भी भेंट किया, जो बारीक नक्काशी और उत्कृष्ट शिल्पकला का प्रतीक है। पश्चिम बंगाल की समृद्ध कलात्मक परंपरा को दर्शाने वाला यह सेट भारत और रूस, दोनों देशों में चाय के सांस्कृतिक महत्व को भी प्रतिबिंबित करता है।
<

Gifts given by PM Narendra Modi to Russian President Vladimir Putin | 5) Kashmiri Saffron, locally known as Kong or Zaffran, cultivated in the highlands of Kashmir, is prized for its rich colour, aroma, and flavour, and holds deep cultural and culinary significance. Protected by… pic.twitter.com/RFJGybDDNu

— ANI (@ANI) December 5, 2025 >अधिकारियों के मुताबिक यह उपहार दोनों देशों की मजबूत दोस्ती और सदियों पुरानी चाय परंपरा को सम्मान देता है।
आगरा का मार्बल चेस सेट
उपहारों की सूची में आगरा में बना हस्तनिर्मित मार्बल चेस सेट भी शामिल रहा। ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ (ODOP) पहल के तहत निर्मित यह सेट आगरा की पत्थर जड़ाई और बारीक शिल्पकला की परंपरा को दर्शाता है।
Show comments

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

क्यों हो रही है indigo की उड़ानें रद्द, FDTL रद्द, जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन, कब सामान्य होंगे हालात

Vladimir Putin: व्लादिमीर पुतिन कैसे बने रूस की जासूसी संस्था KGB के जासूस?

putin india vist Updates : PM मोदी और पुतिन के ऐलान के बाद उड़ी पाकिस्तान की नींद, रूस और भारत में क्या हुआ समझौता

Vladimir Putin के भारत दौरे से तिलमिलाया अमेरिका, ट्रंप ने करीबी की कंपनी पर ठोंका 71 लाख डॉलर का जुर्माना

PM मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को श्रीमद्भगवद गीता के अलावा कौनसे खास गिफ्ट्‍स दिए और क्या हैं उनकी खूबियां

माघ मेला 2026 : संगम नगरी में आस्था का महासागर, 3 जनवरी से शुरू होगा 44 दिनी महापर्व

मेरठ पुलिस का कारनामा, अज्ञात शव को दूसरे क्षेत्र में ले जाकर दुकान के आगे फेंका, सीसीटीवी ने खोला राज

व्लादिमीर पुतिन 2 दिन के दौरे के बाद मॉस्को रवाना, भारत के साथ किए ये समझौते

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज