Hanuman Chalisa

बिहार में नीतीश सरकार, रमा निषाद से श्रेयसी सिंह तक जानिए कौन हैं कैबिनेट के नए चेहरे?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 20 नवंबर 2025 (14:51 IST)
Nitish Kumar Cabinet : बिहार में नीतीश कुमार ने गुरुवार को 26 मंत्रियों तक शपथ ले ली है। मं‍त्रिमंडल में पुराने चेहरों के साथ ही श्रेयसी सिंह, रमा निषाद, और दीपक प्रकाश जैसे नए चेहरों को भी जगह मिली है। ALSO READ: नीतीश कुमार ने 10वीं बार संभाली बिहार की कमान, जानिए इस दिग्गज बिहारी नेता के पास कितनी संपत्ति?
 
बिना चुनाव लड़े मंत्री बने दीपक प्रकाश : दीपक प्रकाश आरएलएम नेता उपेंद्र कुशवाहा के बेटे हैं। वे बिहार में चुनाव लड़े बिना ही नीतीश मंत्रिमंडल का चेहरा बन गए। पहले कहा जा रहा था कि उपेंद्र की पत्नी स्नेहलता मंत्री बनेगी लेकिन ऐन वक्त पर दीपक को मंत्री मंडल में जगह मिल गई। बहरहाल दीपक प्रकाश को मंत्री बने रहने के लिए 6 महीने के भीतर विधानमंडल (विधान परिषद या विधानसभा) का सदस्य बनना अनिवार्य है।
 
पहली बार में विधायक से मंत्री तक का सफर : मुजफ्फरपुर की औराई विधानसभा सीट से चुन कर आईं रमा निषाद को भाजपा कोटे से मंत्री बनाया गया है। मुजफ्फपुर के पूर्व सांसद अजय निषाद की पत्नी और कैप्टन जयनाराण निषाद की बहू रमा को बिहार में भाजपा का नया चेहरा बताया जा रहा है। वे पहली बार विधायक बनी हैं। ALSO READ: बिहार में 10वीं बार नीतीश राज, 2 डिप्टी सीएम, 24 नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली
 
शूटर श्रेयसी सिंह भी बनीं मंत्री : शूटिंग में भारत को कई अंतरराष्‍ट्रीय पदक दिलाने वाली 34 वर्षीय श्रेयसी सिंह को भी भाजपा के कोटे से मंत्री बनाया गया है। वे राज्य की सबसे युवा मंत्री है। पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व सांसद पुतुल कुमारी की बेटी श्रेयसी लगातार दूसरी जमुई से विधानसभा चुनाव जीती हैं।
 
अनुभवी नेता हैं रामकृपाल यादव : पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव को भी भाजपा के कोटे से मंत्रिमंडल में जगह मिली है। नीतीश कुमार की सरकार में पहली बार उन्हें राज्य में मंत्री बनने का मौका मिला है। रामकृपाल यादव ने मगध यूनिवर्सिटी, पटना से बीए और कानून की पढ़ाई की है। वे लोकसभा चुनाव में लालू की बेटी मीसा भारती को भी 2 बार मात दे चुके हैं।
 
संजय सिंह टाइगर : भोजपुर की आरा सीट से विधायक चुने गए संजय सिंह टाइगर भी भाजपा के कोटे से मंत्री बने हैं। 2010 में वे भोजपुर के संदेश विधनसभा से चुनाव जीतकर विधायक बने थे। संजय ने पटना के एएन कॉलेज से स्नातक, एलएलबी और परा स्नातक की डिग्री हासिल की है। इसके अलावा अरुण शंकर प्रसाद और लखेंद्र कुमार रोशन भी नीतीश सरकार में पहली बार मंत्री बने हैं।
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तानी सेना अल्लाह की फौज, दुश्मन पर फेंकी गई मिट्टी भी मिसाइल में बदल जाती, आसिम मुनीर की गीदड़भभकी पर आपको हंसी आएगी

महाराष्ट्र की राजनीति फिर गर्माई, महायुति में खटपट, किस बात को लेकर नाराज हैं शिंदे, गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात

470 ड्रोन, 48 मिसाइलें... रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, जेलेंस्की बोले- काफी नुकसान हुआ

iPhone की चोरी और खोने पर ना घबराएं, Apple ने शुरू हुआ एक नया प्लान

WhatsApp के 3.5 अरब यूजर्स क्यों खतरे में, क्या डेटा हो गया लीक, सामने आई चौंकाने वाली जानकारी

सभी देखें

नवीनतम

बिहार में नीतीश सरकार, रमा निषाद से श्रेयसी सिंह तक जानिए कौन हैं कैबिनेट के नए चेहरे?

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को मुख्‍यमंत्री धामी की नसीहत

पहले धमकी दी, फिर अमेरिका के लिए खतरा बताया, अब जोहरान ममदानी से मिलेंगे डोनाल्ड ट्रंप

मध्यप्रदेश में पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा का आगाज, भोपाल से पचमढ़ी का सफर एक घंटे में, उज्जैन से ओंकारेश्वर 30 मिनट में पहुंचे

2003 की वोटर लिस्ट में नाम कैसे देखें? आसानी से जानिए पूरी प्रक्रिया

अगला लेख