बड़ा हादसा टला, उड़ान से ठीक पहले ईंधन रिसाव का पता चला

Webdunia
बुधवार, 27 दिसंबर 2017 (17:34 IST)
इंडिगो एयरलाइंस, विमान ईंधन में रिसाव, हादसा टला
नई दिल्ली। किफायती विमान सेवा कंपनी इंडिगो के उड़ान भरने के लिए तैयार विमान में ऐन मौके पर ईंधन के रिसाव का पता चलने से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया। विमान में 173 यात्री सवार थे।
 
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे त्रिवेंद्रम जा रही रही उड़ान 6ई-945 के डैने की ईंधन टंकी से ईंधन के रिसाव का पता उस समय चला जब विमान उड़ान भरने ही वाला था। आनन-फानन में विमान को वापस लाया गया और सभी यात्रियों को विमान से उतारा गया।
 
इंडिगो के एक प्रवक्ता ने इस संबंध में पूछे जाने पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। हवाई अड्डा सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि विमान 'तकनीकी कारणों' से उड़ान भरने से ठीक पहले वापस आया था और यात्रियों को उतारा गया था।
 
इस उड़ान का नियत समय शाम 4.40 बजे है, जबकि मंगलवार को उड़ान अंतत: सवा छह बजे के करीब त्रिवेंद्रम के लिए रवाना हुई। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

अमरनाथ यात्रा के लिए 65 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, 29 जून को रवाना होगा पहला जत्था

Petrol Diesel Prices: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल डीजल के नए भाव, जानें क्या हैं ताजा कीमतें

व्हाइट हाउस ने की भारत की प्रशंसा, कहा- दुनिया में भारत जैसे जीवंत लोकतंत्र बहुत कम

50 शहरों में पारा 45 डिग्री पार, 10 राज्यों में भीषण लू का अलर्ट

8 राज्यों की 49 सीटों पर आज थमेगा चुनाव प्रचार का शोर, 20 मई को मतदान

अगला लेख