भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी गिरफ्तार, बेल्जियम से भारत लाने की तैयारी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 14 अप्रैल 2025 (08:25 IST)
पंजाब नेशनल बैंक से लोन धोखाधड़ी मामले में आरोपी भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार करने की खबर है। 65 वर्षीय चोकसी को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की अपील पर शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था और वह अभी भी जेल में है। न्यूज वेबसाइट एसोसिएट टाइम्स से ये भी खबर आई थी कि भारतीय अधिकारियों ने चोकसी को भारत लाने यानी उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू करने के लिए अपने बेल्जियम समकक्षों से संपर्क किया है। इसी मामले में सह-आरोपी और चोकसी का भतीजा नीरव मोदी लंदन में है और उसे भी भारत लाया जाना है।

बता दें कि मेहुल चोकसी ने पंजाब नेशनल बैंक से 13,500 करोड़ रुपए का लोन फ्रॉड किया था और गिरफ्तारी से बचने के लिए भारत से भागकर बेल्जियम पहुंच गया था। यहां वो अपनी पत्नी प्रीति चोकसी के साथ एंटवर्प में रह रहा था। प्रीति चोकसी के पास बेल्जियम की नागरिकता है। रिपोर्ट्स में सामने आया है कि चोकसी के पास बेल्जियम में 'एफ रेजीडेंसी कार्ड' है और वो इलाज के लिए एंटीगुआ से बेल्जियम आया है।

बेल्जियम की पुलिस ने मेहुल चोकसी को गिरफ्तार करते समय मुंबई की एक कोर्ट द्वारा उसके खिलाफ जारी किए गए दो अरेस्ट वारंट का हवाला दिया। रिपोर्ट में कहा गया है कि ये वारंट 23 मई, 2018 और 15 जून, 2021 को जारी किए गए थे। हालांकि कहा जा रहा है कि मेहुल चोकसी खराब स्वास्थ्य और अन्य कारणों का हवाला देते हुए जमानत और तत्काल रिहाई की मांग कर सकता है।

13 हजार 500 करोड़ का फ्रॉड : पीएनबी से 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में सीबीआई और ईडी द्वारा मेहुल चोकसी पर मुकदमा चल रहा है। इस मामले में चोकसी का भतीजा नीरव मोदी भी आरोपी है, जो लंदन में छिपा हुआ है और उसके प्रत्यर्पण का भी इंतजार किया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला : मेहुल चोकसी अपने भतीजे नीरव मोदी के साथ जनवरी 2018 में भारत से भाग गया था। पंजाब नेशनल बैंक में लोन धोखाधड़ी का मामला सामने आने के पहले ही इन दोनों ने देश छोड़ दिया था। यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा बैंक घोटाला था। इस मामले के सामने आने से पहले ही चोकसी ने एंटीगुआ की नागरिकता ले ली थी। साल 2021 में जब वह क्यूबा जा रहा था तब डोमिनिका में उसे पकड़ा गया था। इसके बाद मेहुल ने कहा था कि राजनीतिक साजिश के चलते उस पर ये मामले चलाए जा रहे हैं। उसने यह भी कहा था कि ईडी ने अवैध तरीक से उसकी भारत में संपत्तियों को जब्त कर रखा है।
Edited By: Navin Rangiyal 
Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

क्या है इनकम टैक्स रिटर्न भरने की Last Date, क्या आगे बढ़ेगी तारीख

LIVE: इस्तीफा वापस नहीं लेंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

बुजुर्ग से 7.88 करोड़ रुपए की साइबर ठगी, इस तरह लालच में फंसी मुंबई की महिला

जगदीप धनखड़ के इस्तीफा, कौन बनेगा अगला उपराष्‍ट्रपति?

जस्टिस वर्मा इस्तीफा देंगे या संसद हटाएगी? जानिए कैसे लाया जाता है महाभियोग प्रस्ताव

अगला लेख