मोदी कैबिनेट की बैठक में शामिल नहीं हुए जी किशन रेड्डी

Webdunia
बुधवार, 5 जुलाई 2023 (14:39 IST)
Modi Cabinet : भाजपा की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष के रूप में अपनी नियुक्ति के एक दिन बाद, केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल नहीं हुए। उनकी अनुपस्थिति के लिए कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है।
 
केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री रेड्डी को मंगलवार को भाजपा की तेलंगाना इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। भाजपा में भी एक व्यक्ति-एक पद का नियम है। रेड्डी के एक करीबी सूत्र ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि वह मंत्रिमंडल से इस्तीफा देंगे या नहीं।
 
सूत्र ने कहा कि वह दशकों से पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं और पार्टी नेतृत्व उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपेगा, वह उसका निर्वहन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी जल्द ही अपने मंत्रिपरिषद में फेरबदल कर सकते हैं। भाजपा में संगठनात्मक बदलाव भी हो रहे हैं।
 
भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने तेलंगाना के अलावा तीन अन्य राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की थी। ऐसी संभावना है कि नड्डा जल्द ही पार्टी संगठन में और बदलाव कर सकते हैं। सरकार और संगठन में हो रहे इन बदलावों को आगामी विधानसभा चुनावों और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों की तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है।
 
कुछ नेताओं का मानना है कि यह संभावित फेरबदल से पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल से उनके बाहर निकलने का संकेत हो सकता है। केंद्रीय मंत्रिपरिषद में व्यापक रूप से अनुमानित फेरबदल पर पार्टी या सरकार की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑपरेशन सिंदूर और 'उधार का चाकू', क्या है चालबाज चीन का इससे संबंध

सेनेटरी पैड के पैकेट पर राहुल गांधी ने लगवा दी अपनी तस्वीर, बीजेपी ने कर दिया कबाड़ा

पलक्कड़ में Nipah Virus की पुष्टि, लॉकडाउन जैसे हालात, केरल में अलर्ट जारी

कौन है गैंगस्टर अमित दबंग, जिसे शादी के लिए मिली 5 घंटे की पैरोल

प्रधानमंत्री मोदी को त्रिनिदाद एवं टोबैगो का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

सभी देखें

नवीनतम

भगोड़े नीरव मोदी का भाई अमेरिका में गिरफ्तार, 13000 करोड़ रुपए के घोटाले में है आरोपी

क्या इस बार दक्षिण भारत से होगा भाजपा अध्यक्ष, ये नाम दौड़ में सबसे आगे

उद्धव ठाकरे गरजे, हिंदू और हिंदुस्तान मान्य लेकिन हिंदी नहीं

मराठी के लिए 20 साल बाद उद्धव के साथ, संयुक्त रैली में क्या बोले राज ठाकरे?

LIVE: मुंबई में 20 साल बाद एक मंच पर उद्धव और राज ठाकरे

अगला लेख