Publish Date: Sun, 28 Oct 2018 (15:04 IST)
Updated Date: Sun, 28 Oct 2018 (15:12 IST)
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व प्रमुख जी. माधवन नायर भाजपा में शामिल हुए। शनिवार को केरल दौरे पर पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें सदस्यता दिलाई।
उनके अलावा चार और लोग भाजपा में शामिल हुए हैं। इनमें त्रावणकोर देवास्वम बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेता जी. रमन नायर भी शामिल हैं। भाजपा के एक कार्यक्रम में शामिल होने पर कांग्रेस ने रमन को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।
यह कार्यक्रम तिरुवनंतपुरम के एक होटल में शनिवार रात हुआ। अमित शाह ने इन लोगों से मुलाकात की और पार्टी की सदस्यता दिलाई। महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रमिला देवी, जेडीएस नेता दिवाकरन नायर और मलांकरा चर्च के थॉमस जॉन भी भाजपा में शामिल हो गए। (Photo courtesy: ANI)