Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Saturday, 26 April 2025
webdunia

गगनयान अंतरिक्ष यात्रियों के लिए अंतरिक्ष सूट का रूस में हो रहा निर्माण

Advertiesment
हमें फॉलो करें Gaganyaan astronaut
, मंगलवार, 8 सितम्बर 2020 (08:34 IST)
बेंगलुरु। रूसी अनुसंधान और विकास उद्यम 'वेजदा' ने भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों के लिए अंतरिक्ष सूट का निर्माण शुरू कर दिया है, जो कि अंतरिक्ष में मानव को भेजने के भारत के प्रथम अभियान गगनयान का हिस्सा हो सकते हैं। रूस की एक संस्था ने सोमवार को यह जानकारी दी।
 
ग्लेवकोसमोस ने कहा कि रूस में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों के लिए व्यक्तिगत उड़ान उपकरण का निर्माण शुरू कर दिया गया है। ग्लेवकोसमोस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) दिमित्री लॉस्कुतोव ने कहा कि रूस में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अंतरिक्ष यात्री 3 सितंबर को वेजदा आए और अंतरिक्ष सूट के लिए उनकी नाप ली गई। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोरोनावायरस Live Updates : महंत नृत्यगोपाल दास को अस्पताल से छुट्टी, बिहार में रिकवरी रेट 88.24%