Hanuman Chalisa

Mission Gaganyaan : भारत अंतरिक्ष में फिर रचेगा इतिहास, ISRO ने बताई गगनयान की लॉन्चिंग की तारीख और टाइमिंग

Webdunia
सोमवार, 16 अक्टूबर 2023 (21:46 IST)
Mission Gaganyaan : चन्द्रयान-3 (Chandrayaan-3) के बाद भारत एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने सोमवार को कहा कि वह 21 अक्टूबर को सुबह 7 से 9 बजे के बीच श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से एक परीक्षण यान के प्रक्षेपण के साथ ही गगनयान मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन के लिए मानवरहित उड़ान परीक्षण शुरू करेगा।
 
कब भरेगा उड़ान : इसरो ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि ‘ मिशन गगनयान : टीवी-डी1 परीक्षण उड़ान 21 अक्टूबर, 2023 को सुबह 7 बजे से 9 बजे के बीच श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से निर्धारित है।’
 
तीन और मिशन शुरू होंगे : इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने शनिवार को प्रेस कॉन्फेंस में कहा था कि 21 अक्टूबर को टीवी-डी1 परीक्षण उड़ान के बाद गगनयान कार्यक्रम के तहत तीन और परीक्षण यान मिशन शुरू किए जाएंगे।
 
इसरो ने गगनयान परियोजना के तहत मानव दल को पृथ्वी की 400 किलोमीटर की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रक्षेपित करके उसे भारतीय समुद्री सतह पर उतारकर पृथ्वी पर सुरक्षित रूप से वापस लाने की यान की क्षमता का आंकलन करने और मानव अंतरिक्ष उड़ान क्षमता का प्रदर्शन करने की परिकल्पना की है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

SIR में नाम रहेगा या कट जाएगा? जानिए MP के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी संजीव झा से

क्‍या फिर पलटेगा मौसम, चक्रवाती तूफान का खतरा, इन राज्‍यों में IMD का अलर्ट

Tejas crash : तेजस विमान क्रैश के बाद भी चलता रहा दुबई एयर शो, अमेरिकी पायलट दुखी होकर कही यह बात

सियासत में सिनेमा की तरह सुनहरी सफलता हासिल नहीं कर पाए धर्मेंद्र

कश्मीर में भयानक सर्दी, श्रीनगर में मौसम की सबसे ठंडी रात, माइनस 3.2 डिग्री रहा पारा

सभी देखें

नवीनतम

एक पैसे की बेईमानी की हो तो हर सजा मंजूर.. केजरीवाल ने ऐसा क्‍यों और कहां कहा?

पूरे देश में भाजपा की नींव हिला दूंगी, CM ममता बनर्जी की चेतावनी

नक्सली मुठभेड़ में शहीद आशीष शर्मा का भाई बनेगा सब इंस्पेक्टर, कैबिनेट की मंजूरी, परिजन को 1 करोड़ की आर्थिक सहायता

आरक्षण को लेकर ब्राह्मण बेटियों पर आपत्तिजनक बयान देने वाले IAS संतोष वर्मा का मुंह काला करने पर 51 हजार के इनाम का एलान, ब्राह्मण संगठनों ने जताया विरोध

नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक में 10 एजेंडों पर मुहर, कब शुरू होगा विधानसभा सत्र?

अगला लेख