गगनयान अभियान को मंजूरी, तीन भारतीय अंतरिक्ष जाएंगे

Webdunia
शुक्रवार, 28 दिसंबर 2018 (17:33 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अंतरिक्ष में देश के पहले मानव मिशन ‘गगनयान’ को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल के आर्थिक मामलों की समिति की गुरुवार रात हुई बैठक में इसकी मंजूरी दी गई। इसके तहत तीन अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी की निचली कक्षा वाले अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। पूरे अभियान पर 10 हजार करोड़ रुपए की लागत का अनुमान है।


केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि वास्तविक मानव मिशन से पहले दो बार बिना मानव के मिशन को अंजाम दिया जाएगा, जिनमें प्रक्षेपण यान, मॉड्यूल तथा अन्य सभी उपकरणों सहित पूरी प्रक्रिया वास्तविक मिशन की तरह ही होगी। अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर जाने वाले मॉड्यूल और अन्य सभी उपकरणों को अंतरिक्ष में वांछित कक्षा तक पहुंचाने के लिए जीएसएलवी एम के-3 प्रक्षेपण यान का इस्तेमाल किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष यात्रियों के प्रशिक्षण, फ्लाइट प्रणाली के विकास तथा जमीन पर बुनियादी ढांचा तैयार करने के लिए जरूरी अवसंरचनाएं विकसित की जाएंगी। मिशन को सफल बनाने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) राष्ट्रीय एजेंसियों, प्रयोगशालाओं, शिक्षण संस्थानों और उद्योगों के साथ साझेदारी करेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल 15 अगस्त को लाल किले से घोषणा की थी कि वर्ष 2022 तक इसरो देश के पहले मानव मिशन को अंजाम देगा। इसरो इस परियोजना पर वर्ष 2004 से ही काम कर रहा है।

फिलहाल पृथ्वी की निचली कक्षा में ही मानवयान भेजने की योजना है। इस अभियान के दौरान किए गए प्रयोग भविष्य में लंबी दूरी के अभियानों की क्षमता विकसित करने में इसरो के लिए मददगार होंगे। अभी तीनों अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी का एक चक्कर लगाने तक या अधिकतम सात दिन तक अंतरिक्ष में रखने की योजना है। उनके धरती पर वापसी की प्रक्रिया और उसके लिए बनाए गए मॉड्‍यूल मॉड्यूल का परीक्षण जारी है।

पहले दो मानव रहित अभियानों में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने से लेकर उनकी वापसी तक पूरा अभियान सुरक्षित और सफल हो। इस अभियान से एडवांस प्रौद्योगिकी के लिए मानव संसाधन विकसित करने में मदद मिलेगी तथा बड़ी संख्या में रोजगार सृजन भी होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राष्ट्रपति पुतिन पर भड़के जेलेंस्की, रूस को लेकर कह दी बड़ी बात, अब क्या होगा Putin का रुख

Salman Khurshid : कांग्रेस नेताओं के बर्ताव से क्यों दुखी हुए सलमान खुर्शीद, कह दी चुभने वाली बात

Coronavirus Alert : पश्चिम बंगाल में कोरोनावायरस की भयानक स्थिति, दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- ‘अगली कोविड महामारी’ अभी खत्म नहीं हुई

Pakistan में आने वाली है प्रलयकारी मुसीबत, IRSA के डरावने आंकड़ों से आतंकिस्तान में मचा हाहाकार

एलन मस्क के पिता अयोध्या में रामलला के दर्शन करने क्यों आए, बोलेंगे जय श्रीराम

सभी देखें

नवीनतम

देश में कोरोना के 3976 एक्टिव केसेस, 24 घंटे में मिले 203 नए केसेस

पचमढ़ी में आज मोहन कैबिनेट की बैठक, राजा भभूत सिंह को दी जाएगी श्रद्धांजलि

रिसेप्शन में तेजस्वी से बोले खान सर, आप ही मॉडल पर की शादी

LIVE: देश में कोरोना के 3976 एक्टिव केसेस, अब तक 34 की मौत

पंजाब के तरनतारन से पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, संवेदनशील जानकारी शेयर करने का आरोप

अगला लेख