Kuno national park में गामिनी ने 5 नहीं 6 शावकों को जन्म दिया

Webdunia
सोमवार, 18 मार्च 2024 (13:56 IST)
6 cheetah cubs born in Kuno National Park: केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने सोमवार को कहा कि अफ्रीकी मादा चीता 'गामिनी' ने मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (Kuno national park) में 5  नहीं बल्कि 6 शावकों को जन्म दिया है। 10 मार्च को यादव ने जानकारी साझा की थी कि 5 वर्षीय मादा चीता ने कूनो नेशनल पार्क में पांच शावकों को जन्म दिया है।
 
पहली बार में 6 बच्चों को जन्म देने का रिकॉर्ड : सोमवार सुबह अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर एक पोस्ट में यादव ने कहा कि गामिनी की विरासत आगे बढ़ रही है! खुशी का कोई अंत नहीं है : यह पांच नहीं, बल्कि छह शावक हैं! गामिनी से पांच शावकों के जन्म की खबर के एक सप्ताह बाद यह अब पुष्टि हो गई है कि दक्षिण अफ्रीकी चीता मां गामिनी ने 6 शावकों को जन्म दिया है, जो पहली बार मां बनने वाली मादा चीता के लिए एक तरह का रिकॉर्ड है।
<

Gamini's legacy leaps forward!

There is no end to joy: It is not five, but six cubs!

A week after the news of five cubs born to Gamini, it is now confirmed that Gamini, the South African cheetah mother, has given birth to six cubs, a record of sorts for a first-time mother.… pic.twitter.com/03ocLegBu0

— Bhupender Yadav (मोदी का परिवार) (@byadavbjp) March 18, 2024 >
अब 27 का हुआ कूनो का कुनबा : मंत्री ने चीता गामिनी के छह शावकों के चित्र भी साझा किए। इसके साथ केएनपी में चीतों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है, जिसमें 14 शावक भी शामिल हैं।
 
पिछले साल मार्च में मादा चीता ज्वाला (नामीबियाई नाम सियाया) ने चार शावकों को जन्म दिया था, लेकिन उनमें से केवल एक ही जीवित बच पाया। ज्वाला ने इस साल जनवरी में अपने दूसरे चार शावकों को जन्म दिया। इसके बाद चीता आशा ने तीन शावकों को जन्म दिया।
 
महत्वाकांक्षी चीता पुनरुत्पादन परियोजना के तहत, 2022 में 17 सितंबर को 8 नामीबियाई चीतों को केएनपी में बाड़ों में छोड़ा गया था जिनमें 5 मादा और 3 नर शामिल थे। फरवरी 2023 में अन्य 12 चीतों को दक्षिण अफ्रीका से पार्क में लाया गया। गामिनी दक्षिण अफ्रीका से लाए गए समूह का हिस्सा है।
 
पिछले साल मार्च से अब तक ज्वाला से जन्मे तीन शावकों समेत 10 चीतों की मौत हो चुकी है। (एजेंसी/वेबदुनिया) 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया