सलमान की हत्या की साजिश का खुलासा, हैदराबाद से गैंगस्टर का गुर्गा गिरफ्तार

Webdunia
रविवार, 10 जून 2018 (09:36 IST)
गुरुग्राम एसटीएफ की टीम ने फिल्म अभिनेता सलमान खान की हत्या की साजिश का खुलासा किया है। एसटीएफ की टीम ने हैदराबाद से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे संपत नेहरा को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में संपत नेहरा ने कबूला कि वह फिल्म अभिनेता सलमान की हत्या की साजिश रच रहा था। 
 
एसटीएफ की टीम के मुताबिक संपत नेहरा ने दो दिन तक सलमान के घर की रेकी भी की थी। इस दौरान उसने सलमान के आने-जाने के समय और सिक्योरिटी की जानकारी भी जुटाई थी।
 
संपत नेहरा उस वक्त सलमान की हत्या करना चाहता था जब वह अपने घर की बालकनी पर खड़े होकर अपने प्रशंसकों से रूबरू होते हैं। उसने यह जानकारी भी जुटाई थी कि सलमान और उनके प्रशंसकों के बीच कितना फासला है और इस फासले में किस हथियार से गोली दागी जा सकती है। संपत नेहरा अपने इस मंसूबे में कामयाब हो पाता, उससे पहले ही एसटीएफ की टीम ने उसे हैदराबाद में धरदबोचा।
 
सलमान खान की हत्या की साजिश लॉरेंस बिश्नोई की उस धमकी से जोड़कर देखी जा रही है, जब गैंगस्टर बिश्‍नोई ने सलमान खान को काला हिरण के शिकार के मामले में जान से मरवाने की बात कही थी।
 
संपत नेहरा पर हत्या, हत्या के प्रयास और फिरौती मांगने के दो दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख