वार्ता रद्द न होती तो अजीज के साथ गीता भारत आ जाती

Webdunia
बुधवार, 2 सितम्बर 2015 (00:50 IST)
नई दिल्ली। अगर भारत-पाक राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) स्तरीय वार्ता रद्द नहीं हुई होती तो एक दशक से अधिक समय से पाकिस्तान में फंसी भारतीय मूकबधिर लड़की गीता भारत में होती।
पाकिस्तान ने 24 अगस्त को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ बातचीत के लिए यहां की प्रस्तावित यात्रा पर अपने एनएसए सरताज अजीज के साथ एक विशेष विमान से गीता को भेजने का भारत को प्रस्ताव दिया था।
 
पाकिस्तान के आधिकारिक सूत्रों ने कहा, ‘हमने सद्‍भावना के रूप में अजीज के साथ गीता को भेजने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन भारत की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला।’
 
अजीज को डोभाल के साथ पहली एनएसए स्तरीय वार्ता के लिए 23 अगस्त को भारत आना था लेकिन पाकिस्तान ने इस्लामाबाद से अजीज की प्रस्तावित रवानगी से कुछ घंटे पहले वार्ता रद्द कर दी थी क्योंकि इससे पहले भारत ने स्पष्ट किया था कि कश्मीर पर चर्चा और अलगाववादियों के साथ उनकी बैठक उसे स्वीकार्य नहीं है। हालांकि पूछे जाने पर भारतीय पक्ष ने गीता पर पाकिस्तान के प्रस्ताव की पुष्टि नहीं की। (भाषा)
 

Show comments

जरूर पढ़ें

PM Modi Speech : जकूजी, स्टाइलिश बाथरूम और शीशमहल, लोकसभा में 1 घंटे 36 मिनट का PM मोदी का भाषण, जानिए प्रमुख बिंदु

आतिशी की बढ़ीं मुश्किलें, मानहानि मामले में BJP नेता की याचिका पर नोटिस जारी

हरियाणा के CM सैनी का दावा, अनिल विज मुझसे नाराज नहीं

दिल्ली चुनाव 2025: त्रिकोणीय मुकाबला या बहुमत का संकट? कौन बनेगा सत्ता का असली दावेदार?

इतना है भारतीय महिलाओं का गोल्ड पावर कि कई देशों का गोल्ड रिजर्व भी है इनसे पीछे, जानिए पूरी डीटेल

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिकी विमान से स्वदेश लौटे 104 भारतीय, लाखों रुपए खर्च कर डंकी रूट से पहुंचे थे अमेरिका

LIVE: दिल्ली में दोपहर 1 बजे तक 33% वोटिंग, मुस्तफाबाद में सबसे ज्यादा

WGC की रिपोर्ट का आकलन, देश में Gold की मांग 700 से 800 टन रहने का अनुमान

पीएम मोदी ने संगम में लगाई डुबकी, बोले असीम शांति और संतोष मिला

205 भारतीयों के साथ बर्बर व्यवहार, ट्रंप की कठोर नीतियों के शिकार भारतीयों का अपमानजनक निर्वासन