कांग्रेस पर तीखा हमला, देश तोड़ने का आरोप

Webdunia
बुधवार, 19 जुलाई 2017 (11:59 IST)
नई दिल्ली। केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने कर्नाटक में अपने झंडे को लेकर गठित समिति पर बुधवार को गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीति देश को तोड़ने की रही है। 
 
सिंह ने यहां संसद भवन परिसर में कहा कि जम्मू कश्मीर की समस्या समाप्त नहीं हुई है और कांग्रेस ने कर्नाटक में अपने झंडे को लेकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को कर्नाटक मुद्दे पर बयान देकर अपनी पार्टी की स्थिति को स्पष्ट करना चाहिए। यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो माना जाएगा कि कर्नाटक सरकार कांग्रेस हाईकमान की शह पर राज्य के लिए अलग झंडे की मांग उठा रही है। 
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की देश तोड़ने की नीति जारी रहेगी तो देश की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। देश में किसी समस्या पर संसद में चर्चा की जा सकती है। उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती का राज्यसभा से इस्तीफा देना राजनीति से प्रेरित है। (वार्ता) 

Show comments

जरूर पढ़ें

मोदी-शाह मुझे बम दें, पाकिस्तान में मचा दूंगा तबाही, कर्नाटक के वक्फ और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने मांगी इजाजत

पहलगाम आतंकी हमले का बड़ा बदला, ताबड़तोड़ एक्शन से घबराया पाकिस्तान, भारत का बड़ा वार

इमरान खान के साथ जेल में मेजर ने किया कुकर्म, सामने आया चौंकाने वाला सच

पहलगाम हमला आर्मी चीफ आसिम मुनीर की साजिश, पाकिस्तान के पूर्व मिलिट्री ऑफिसर के दावे से खलबली

भारत और पाकिस्तान के बीच गहराते संकट को चीन कैसे देख रहा है?

सभी देखें

नवीनतम

Weather update : दिल्ली-NCR में बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, क्या रहेगा अन्य राज्यों के मौसम का हाल

UP: मथुरा में तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, 4 व्यक्तियों की मौत, 1 गंभीर घायल

अब खुलेंगे 26/11 मुंबई आतंकी हमले के अहम राज, NIA ने लिए तहव्वुर राणा की आवाज-लिखावट के सैंपल

Pahalgam Attack के बाद की आपत्तिजनक टिप्पणी, आरोपी सहायक टीचर को किया सस्‍पैंड

बिना मंजूरी पाकिस्तानी युवती से शादी करने वाला CRPF जवान नौकरी से बर्खास्त

अगला लेख