Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Sunday, 6 April 2025
webdunia

ये इंडिया नहीं, पंजाब है, चेहरे पर तिरंगा बनाकर गोल्डन टेंपल पहुंची लड़की को रोका

Advertiesment
हमें फॉलो करें Girl reached Golden Temple with tricolor on her face
, सोमवार, 17 अप्रैल 2023 (14:44 IST)
चेहरे पर तिरंगा बनवाकर गोल्डन टेंपल पहुंची लड़की को अंदर प्रवेश से रोका गया। घटना अब वायरल हो रही है। सोशल मीडिया में इसे लेकर जमकर कंटेंट सामने आ रहा है। दरअसल, गोल्डन टेंपल में एक लड़की के मुंह पर तिरंगा बने होने के चलते उसे वहां माथा टेकने से रोक दिया गया।
घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में जो लड़की है उसे हरियाणा का बताया जा रहा है। लड़की के चेहरे पर राष्ट्रीय ध्वज बना हुआ है, जिसे एक पगड़ीधारी शख्स न केवल माथा टेकने से रोकता है, बल्कि उसे अंदर भी जाने से भी रोक दिया जाता है।

वीडियो में लड़की हरियाणवी में बोल रही है। वहीं, पगड़ीधारी सिख उससे बहसबाजी कर रहा और उसे अंदर जाने से रोकते दिखाई पड़ रहा है। घटना के सामने आने के बाद से एक ओर जहां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने किसी भी प्रकार से हुए दुर्व्यवहार के लिए माफी मांगी है। हालांकि, उन्होंने दावा कर कहा है कि इस युवती के चेहरे पर झंडा, राष्ट्रीय ध्वज नहीं था।
क्या कहा कमेटी के महासचिव ने : कमेटी के महासचिव ने इस बारे में सफाई दी है। उन्होंने कहा, 'ये एक सिख तीर्थस्थल है। हर धार्मिक स्थल की अपनी मर्यादा होती है। हम सभी का स्वागत करते हैं। अगर किसी अधिकारी ने कोई दुर्व्यवहार किया है तो हम माफी मांगते हैं' उन्होंने आगे कहा, 'इस लड़की के चेहरे पर बना झंडा, राष्ट्रीय ध्वज नहीं था। इस झंडे में अशोक चक्र नहीं बना हुआ था। बल्कि ये झंडा एक राजनीतिक था। वहीं, वायरल वीडियो में स्वर्ण मंदिर के कर्मचारी जिसने लड़की को प्रवेश देने से मना किया था वो ये बोलते हुए सुनाई पड़ा 'यह भारत नहीं है, यह पंजाब है' इस मामले में सोशल मीडिया में कई प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। लोग जमकर यह वीडियो वायरल कर रहे हैं।
Edited by navin rangiyal/ source Twitter 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विधानसभा चुुनाव के लिए कांग्रेस जून में जारी कर सकती है वचन पत्र, जिलों के लिए अलग से चुनावी घोषणा पत्र