सोना आयात साल के निचले स्तर पर

Webdunia
शनिवार, 14 अक्टूबर 2017 (16:46 IST)
नई दिल्ली। दीपावली और धनतेरस का त्योहार नजदीक होने के बावजूद सितंबर महीने में देश का स्वर्ण आयात लगातार चौथे माह घटता हुआ साल के न्यूनतम स्तर 171 करोड़ डॉलर पर आ गया।
 
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार सितंबर में कुल 171.15 करोड़ डॉलर का सोना आयात किया गया जबकि पिछले साल इसी महीने में यह आंकड़ा 180.15 करोड़ डॉलर पर रहा था। इस प्रकार इसमें 5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। 
 
सितंबर का 171.15 करोड़ डॉलर का स्वर्ण आयात इस साल का अब तक का न्यूनतम स्तर भी है। मई के बाद से लगातार सोने का आयात घट रहा है। मई में 495.85 करोड़ डॉलर का सोना आयात हुआ था। जून में यह आंकड़ा 245.46 करोड़ डॉलर, जुलाई में 211.18 करोड़ डॉलर और अगस्त में 190 करोड़ डॉलर रहा था।
 
इस साल जनवरी के बाद यह पहला मौका है, जब पीली धातु का आयात घटा है। जनवरी में इसमें 29.94 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी और यह 204.04 करोड़ डॉलर पर रहा था। सितंबर में चांदी का आयात 128.31 प्रतिशत बढ़कर 31.80 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया। पिछले साल सितंबर में यह 13.93 करोड़ डॉलर रहा था। (वार्ता)
 
Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, क्या बोली मोदी सरकार

RBI क्यों खरीद रहा भर-भर कर सोना, क्या देश में आने वाला है संकट, जानिए सच

प्रेमानंदजी का जवाब सुन देश की महिलाएं भड़क गईं, आखिर क्या है पूरा मामला

22 दिनों तक जवानों ने ड्रोन से भेजा खाना खाया, कैसे किया आतंकियों का काम तमाम, अमित शाह ने बताया पूरा ऑपरेशन

राज्यसभा में किसने ट्रंप को बताया चाचा चौधरी, संसद से कर दी यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिकी टैरिफ पर भड़की कांग्रेस, पूछा ट्रंप और मोदी की दोस्ती से हमें क्या मिला?

महंगा पड़ेगा कबूतर को दाना डालना, होगी FIR

Weather Update: मध्यप्रदेश और राजस्थान में बाढ़ से हालात, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

पाकिस्तान में तेल भंडार विकसित करेगा अमेरिका, ट्रंप ने किया बड़ी डील का एलान

LIVE: अमेरिका ने पाकिस्तान से समझौता किया, ट्रंप का ऐलान

अगला लेख