Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

PM मोदी ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर जताया दु:ख, कहा- होनहार युवा अभिनेता बहुत जल्द चला गया

हमें फॉलो करें PM मोदी ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर जताया दु:ख, कहा- होनहार युवा अभिनेता बहुत जल्द चला गया
, रविवार, 14 जून 2020 (16:13 IST)
नई दिल्ली। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दु:ख प्रकट किया है। प्रधानमंत्री ने लिखा कि सुशांत की मौत से स्तब्ध हूं, उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। 
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ट्‍वीट कर लिखा कि मनोरंजन की दुनिया में सुशांत ने कई लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने टीवी और सिनेमा जगत में बेहतरीन काम किया है। एक युवा और होनहार अभिनेता जल्द चला गया। उनका खुदकुशी करना हैरान करने वाला है।  
webdunia
रक्षा मंत्री राजनाथसिंह ने ट्वीट किया कि हिंदी फिल्मों के युवा कलाकार सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु का समाचार स्तब्ध करने वाला है। उनकी अभिनय क्षमता, प्रतिभा और कौशल के लोग क़ायल था। उनका यूँ चले जाना पीड़ादायक है और यह फिल्म जगत के लिए एक बड़ा नुक़सान है। ईश्वर उनके परिवार एवं प्रशंसकों को यह दु:ख सहने की शक्ति दे।
webdunia
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर लिखा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। वह एक युवा और बहु प्रतिभाशाली अभिनेता थे। जिन्होंने अपने अभिनय के दम पर सिल्वर स्क्रीन पर कब्जा जमाया। हमें अपनी मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी चाहिए और अपने प्रियजनों को व्यक्त करने से कभी नहीं कतराएं।
 
सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई में अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके नौकर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सुशांत के आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Jio प्लेटफॉर्म्स ने भरी Reliance की झोली, 5जी और जियोमार्ट कारोबार विस्तार का खुला रास्ता