5G आधारित होगा टिकट बुकिंग सिस्टम, 1 मिनट में बुक होंगे 2.25 लाख रेल टिकट

Webdunia
शनिवार, 4 फ़रवरी 2023 (10:36 IST)
नई दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल बजट पर चर्चा करते हुए कहा कि रेलवे की योजना यात्री आरक्षण प्रबंधन को बेहतर करने की है। टिकट बुकिंग और कंट्रोलिंग सिस्टम 5G आधारित होगा। अभी 1 मिनट में 25 हजार टिकट बनते हैं। इसे बढ़ाकर 2.5 लाख टिकट प्रति मिनट किया जाएगा। फिलहाल इन्क्वायरी की क्षमता 4 लाख है इसे भी बढ़ाकर 40 लाख करने की तैयारी है। 
 
उन्होंने कहा कि बजट में रेलवे में बड़ी राशि मिली है। इससे रेलवे का कायांतरण किया जाएगा। यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी ट्रोन के कोच अगल 3 वर्षों में बदल दिए जाएंगे। दिसंबर 2024 तक कवच का 5G वर्जन भी आ जाएगा।
 
रेल मंत्री ने बताया कि रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाएं बढ़ाई जाएगी। इसके लिए 2000 स्टेशनों पर जन सुविधा केंद्र खोले जाएंगे। यहां दैनिक आवश्यकता का सभी सामान मिल सकेगा।
 
उन्होंने कहा कि 2014 से पहले औसतन सिर्फ 4 किलोमीटर पटरियां रोज बिछाई जाती थी जिसे बढ़ाकर 12 किमी कर दिया गया है। इसे बढ़ाते हुए 19 किमी करने का लक्ष्य है।
 
वन स्टेशन वन प्रोडक्ट के माध्यम से भारतीय रेल क्षेत्रीय शिल्प कलाओं को बढ़ावा देने के साथ-साथ रोजगार के अवसर को विस्तार भी दे रहा है। इस वित्तीय वर्ष में 750 स्टेशनों OSOP स्टॉल खोले जाएंगे और यदि संभव हुआ तो इसकी संख्या 1000 तक बढ़ाई जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख