Hanuman Chalisa

गूगल का डूडल भारत के स्वतंत्रता दिवस को समर्पित

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 15 अगस्त 2024 (11:14 IST)
independence day 2024 : सर्च इंजन गूगल ने अपना डूडल भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस को समर्पित करते हुए इसमें ‘भारत के पारंपरिक द्वार’ निरूपित किए हैं।
 
इन द्वारों पर अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षरों ‘जी’, ‘ओ’, ‘ओ’ ‘जी’, ‘एल’, ‘ई’ से जो ‘गूगल’ लिखा गया है उसमें प्रत्येक अक्षर पर एक एक द्वार को खूबसूरत डिजाइन के साथ दिखाया गया है।
 
गूगल इंडिया ने अपनी वेबसाइट पर एक संदेश भी साझा किया जिसमें कहा गया, 'भारत के स्वतंत्रता दिवस को समर्पित आज का डूडल वृंदा जावेरी ने बनाया है। भारत को 1947 में आज ही के दिन औपनिवेशिक शासन से आजादी मिली थी।'
 
इसमें कहा गया है कि भारत के लोग लगभग दो सदी की असमानता, हिंसा और मौलिक अधिकारों के अभाव के बाद स्वशासन और संप्रभुता की प्रबल इच्छा रखते थे।
 
संदेश में कहा गया है कि महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सुभाष चंद्र बोस जैसी प्रमुख हस्तियों के नेतृत्व में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन सविनय अवज्ञा के माध्यम से चलाया गया तथा देश के स्वतंत्रता सेनानियों की दृढ़ता और उनका बलिदान रंग लाया।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ISRO कर रहा बड़ी तैयारी, Chandrayaan-4 करेगा कमाल, 7 सैटेलाइट होंगे लांच

महाराष्ट्र में CM फडणवीस का तगड़ा दांव, उद्धव ठाकरे को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

बिहार में सरकार गठन की तैयारियां तेज, कौन होगा मुख्‍यमंत्री, कब होगा शपथ ग्रहण

बिहार विधानसभा चुनाव में हार पर होगा मंथन, तेजस्वी ने राजद विधायकों की बुलाई बैठक

Rohini Acharya : रोहिणी आचार्य के आरोपों से मचा सियासी तूफान, कौन हैं तेजस्वी के करीबी रमीज नेमत

सभी देखें

नवीनतम

बांग्लादेश हिंसा मामले में शेख हसीना दोषी, ICT ने फांसी की सजा सुनाई

यूक्रेन में युद्ध ने उत्पन्न किया विशालकाय आवासीय संकट

बिहार के बाद अब मध्यप्रदेश में SIR पर BJP का फोकस, बोले हेमंत खंडेलवाल, 2028 में बनेगी जीत का आधार

तेजस्वी यादव को भाजपा और EC ने जिताया, 2029 में भाजपा 400 पार

दिल्ली-NCR में दमघोंटू हुई हवा, AQI फिर 400 के पार

अगला लेख